lac news update : भारत में चीन के राजदूत सुन वेइडोंग (Sun Weidong) ने लद्दाख में स्थित गलवान वैली (Galwan Valley) में हुए संघर्ष का ठीकरा भारत पर फोड़ना चाहा है। वेइडोंग ने भारतीय सेना पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि उन्होंने ही LAC क्रॉस कर चीनी बॉर्डर दस्ते पर पहले हमला किया था। यह उकसावे वाली कार्रवाई थी, जिसे भारत को रोकना चाहिए।
Edited By Arun Kumar | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
नई दिल्ली
लद्दाख में स्थित गलवान घाटी (Galwan valley) में सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन आमने-सामने हैं। हाल ही में चीनी सैनिकों ने इस भारतीय क्षेत्र में अपने कदम रखे थे। दोनों सेनाओं के बीच यहां हुए टकराव में हमारे एक अफसर समेत 20 जवान शहीद हो गए। इसके बाद से दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। इस बीच भारत में चीन के राजदूत सुन वेइडोंग (Sun Weidong) से जब यह पूछा गया कि मौजूदा विवाद का हल कैसे हो, तो उन्होंने यह कहकर टेंशन और बढ़ा दी है कि ‘इसका दायित्व चीन पर नहीं है।’
वेइडोंग ने भारतीय सेना पर उलटा आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय सेना ने LAC (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पार की थी और चीने के बॉर्डर की रखवाली करने वाले दस्ते पर हमला बोला था। भारतीय सेना ने ही दोनों देशों के बीच तय अग्रीमेंट को तोड़ा है। हम भारत से अपील करते हैं कि वह इसकी जांच कराए। भारत सरकार यह विश्वास दिलाए की यह उकसावे वाली कार्रवाई फिर नहीं होगी। वेइडोंग ने समाचार एजेंसी पीटीआई को इंटरव्यू के दौरान ये बातें की हैं।
वेइडोंग ने कहा कि दोनों देशों के बीच आशंका और टकराव का रास्ता गलत है और यह दोनों की लोगों की उम्मीद के विपरीत है। चीन और भारत मतभेदों को सुलझाने के इच्छुक हैं और ऐसा करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा हमें यह उम्मीद है कि भारतीय और चीनी पक्ष सीमा स्थिति को और जटिल बनाने से बचेंगे और इसी अनुरूप काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत द्वारा उठाए गए कदम विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों की भावनाओं के अनुरूप नहीं हैं।
वेइडोंग ने यहां पूरी कूटनीति इस्तेमाल करते हुए पहले सारे मामले का आरोप भारतीय सेना पर मढ़ दिया और इसके बाद इसके शांतिपूर्ण हल की बात कही है। उन्होंने कहा कि आपसी सम्मान और समर्थन निश्चित रूप से दोनों देशों के दीर्घकालिक हित में है। चीन, सीमा पर शांति और स्थिरता को बनाए रखने और संबंधों के सतत विकास के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। उन्होंने कहा, ‘इस समय भारत चीन सीमा पर कुल मिलाकर स्थिति स्थिर और नियंत्रण में है।
लद्दाख के आसमान में गरज रहे फाइटर एयरक्राफ्ट्स
भारत में चीन के राजदूत सुन वेइडोंग अपनी पत्नी के साथ (फाइल फोटो)
रेकमेंडेड खबरें
अगर उत्तेजित हुए बिना मैस्टरबेशन करता हूं तो मेरा इरेक्शन हो..
Adv: व्लॉगर के जरूरत की हर चीज, 699 से शुरू
एनसीआर के आठ जिलों में ही यूपी के एक तिहाई कोरोना ऐक्टिव केस..
तमिलनाडु में कोविड-19 के 3,509 नए मामले, 45 लोगों की मौत
बिहार में काल बनकर टूटा बिगड़ा मौसम, 83 की मौत और कई घायल…..
अयोध्या: काम में लापरवाही के चलते नपे 4 अधिकारी, विभागीय कार..
रोहित शर्मा ने शुरू की ट्रेनिंग, बोले- लंबे समय बाद खुद को म..
फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 143 नये मामले सामने आये
भारत ने तुरंत छोड़े थे चीन के सैनिक, लेकिन चीन ने तीन दिन तक..
महाराष्ट्र में 28 जून से खुलेंगे सैलून और जिम, शेविंग की नही..
Exam Updates Today: CBSE-ICSE के तो रद्द, बाकी एग्जाम का क्य..
Men’s Health : रात में सोने से पहले शिलाजीत में मिलाकर पिएं ..
CTET Exam Postponed: टला सीटेट का एग्जाम, देखें डीटेल्स
डिलीवरी के बाद से मेरे पीरियड्स शुरू नहीं हुए हैं, क्या वजह ..
PUBG Mobile में आ रहा नया एक्सक्लूसिव मैप Livik, जानें क्या ..







