फोन पर लंबे समय तक बात करने वाले और संगीत का लुत्फ लेने वालों के लिए LG ने आज एक बेहद ही शानदार वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किया है। दक्षिण कोरियन कंपनी LG ने आज यूरोपियन मार्केट में टोन फ्री DFP8W ईयरबड्स को बाजार में उतारा है, जिसकी कीमत 179 यूरो (तकरीबन, 15,900 रुपये भारतीय मुद्रा) तय की गई है। ये एक ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स है, जो कि सिंगल चार्ज में 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है।
LG के ये ईयरबड्स यूवीनैनो चार्जिंग केस के साथ आते हैं, जिसके बारे में दावा किया जाता है कि यह 5 मिनट में स्पीकर मेम्ब्रेन पर 99.9 प्रतिशत ई. कोलाई और एस. ऑरियस बैक्टीरिया को हटा देता है। LG टोन फ्री DFP8W को ब्रिटिश ऑडियो सिस्टम निर्माता मेरिडियन द्वारा ट्यून किया गया है, जो एक न केवल आपको बेहतर ऑडियो एक्सपेरिएंस देता है बल्कि फ्लेक्स एक्शन बास तकनीक से भी लैस है।
कंपनी के जर्मन वेबसाइट पर ये ईयरबड्स चारकोल ब्लैक, हेज़ गोल्ड और पर्ल व्हाइट कलर में लिस्ट किया गया है। हालांकि इनकी उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। ये ईयरबड्स डायनेमिक ड्राइवर्स के साथ आते हैं जो कि खास तौर पर हाई-फिडेलिटी एक्सपेरिएंस प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
LG के इस ईयरबड्स का फीचर्स और स्पेसिफिकेशन:
इस ईयरबड्स में तीन डेडिकेटेड माइक्रोफोन दिए गए हैं, जिनमें से दो का उपयोग वॉयस कॉल और तीसरे का उपयोग ANC के लिए किया जाता है। LG ने इसमें दो साउंड मोड दिए है जिन्हें एम्बिएंट और चैट के बीच स्विच करने का विकल्प भी मिलता है। बड़ी संख्या में लोगों के लिए एर्गोनोमिक फिट प्रदान करने के लिए ईयरबड्स तीन मेडिकल-ग्रेड ईयरटिप्स के साथ आते हैं। इसके अलावा ये ईयरबड्स पसीने और पानी से भी पूरी तरह सुरक्षित हैं, ये IPX4-रेटेड बिल्ड है।
जहां तक कनेक्टिविटी की बात है तो ये ईयरबड्स ब्लूटूथ v5.2 के साथ-साथ पांच डिवाइस तक मल्टी-पेयरिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा गूगल फास्ट पेयरिंग और विंडो स्विफ्ट पेयर को भी ये सपोर्ट करता है। गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें एक खास गेम मोड भी दिया गया है, जो के इसके एक्सपेरिएंस को और भी बेहतर बनाता है।
महज 5 मिनट में होगा चार्ज:
LG ने चार्जिंग केस को ईयरबड्स के साथ ही बंडल किया है जो यूएसबी टाइप-सी के जरिए वायर्ड चार्जिंग के अलावा वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें फास्ट चार्जिंग का भी विकल्प दिया गया है, कंपनी का दावा है कि ये सिर्फ पांच मिनट के चार्ज के साथ एक घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। इसके अलावा, इसमें एक पराबैंगनी (अल्ट्रावॉयलेट) लाइट्स दिए गए हैं, जो इयरफ़ोन पर बैक्टीरिया और कीटाणुओं को मारने का दावा करता है। ट्च कंट्रोल से ऑपरेट होने वाले इस ईयरबड्स में गूगल असिस्टेंट और सिरी वॉयस कमांड सपोर्ट सिस्टम भी दिया गया है। इसका वजन महज 5.6 ग्राम है और चार्जिंग केस का वजन 39 ग्राम है।







