आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) को जबर्दस्त मुनाफा हुआ है। LIC ने बताया है कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में उसे 1,437 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में LIC को 6.14 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। बेनेफिट्स और बोनस भुगतान में बढ़ोतरी के बावजूद इनवेस्टमेंट से होने वाली इनकम में तेज बढ़ोतरी के कारण मुनाफे में यह उछाल आया है।
टोटल नेट प्रीमियम्स में 1,679 करोड़ रुपये का इजाफा
LIC ने बताया है कि वित्त वर्ष 2022 की पहली छमाही में उसके नए बिजनेस प्रीमियम ग्रोथ रेट 554.1 फीसदी रही है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 394.76 फीसदी थी। अप्रैल-सितंबर 2021 के दौरान LIC के टोटल नेट प्रीमियम्स 1,679 करोड़ रुपये बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपये रहे। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1.84 लाख करोड़ रुपये थे। ओवरऑल प्रीमियम्स में 17,404 करोड़ रुपये का उछाल आया।
यह भी पढ़ें- 170 रुपये तक जा सकता है Zomato का शेयर, स्टॉक की पिटाई के बाद भी कोटक बुलिश
पॉलिसीहोल्डर्स के इनवेस्टमेंट में 5.9 लाख करोड़ रुपये का इजाफा
LIC के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022 की पहली छमाही में इनवेस्टमेंट्स से होने वाली ओवरऑल इनकम 15,726 करोड़ रुपये बढ़कर 1.49 लाख करोड़ रुपये हो गई। वहीं, इस अवधि में इंटरेस्ट, डिविडेंड और रेंट से होने वाली इनकम बढ़कर 10,178 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2022 की पहली छमाही में LIC का नेट रीटेंशन रेशियो 99.88 फीसदी रहा। पॉलिसीहोल्डर्स का इनवेस्टमेंट्स 5.9 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 37.72 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं, शेयरहोल्डर्स का इनवेस्टमेंट 56.17 करोड़ रुपये बढ़कर 6,311 करोड़ रुपये हो गया।
यह भी पढ़ें- आज से खरीदें सस्ते में घर-दुकान! PNB समेत इन 3 सरकारी बैंकों का है ऑफर- चेक करें डिटेल







