LIC Policies: अगर आपने भी एलआईसी की पॉलिसी ले रखी है, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। दरअसल, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपनी दो प्रमुख बीमा पॉलिसी -एलआईसी जीवन अक्षय VII और एलआईसी नई जीवन शांति में संशोधन की घोषणा की है। LIC ने 1 फरवरी 2022 से अपनी एन्युटी योजनाओं एलआईसी की जीवन अक्षय VII (प्लान 857) और एलआईसी की नई जीवन शांति (प्लान 858) की एन्युटी दरों में बदलाव किया है। यह जानकारी LIC ने ट्वीट कर दी है।

जानें LIC ने क्या कहा?
LIC द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, संशोधित एन्युटी रेट्स के साथ इन योजनाओं का संशोधित वर्जन 1 फरवरी 2022 से बिक्री के लिए उपलब्ध है। न्यू जीवन शांति के दोनों एन्युटी विकल्पों के तहत वार्षिकी राशि की गणना एलआईसी की वेबसाइट के साथ-साथ विभिन्न एलआईसी ऐप्स के माध्यम से कैलकुलेटर के माध्यम से की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- जबरदस्त कमाई का मौका! ₹79 का ये शेयर पहुंच सकता है 117 रुपये के पार, एक्सपर्ट ने दी BUY रेटिंग

कैसे खरीदें पॉलिसी 
एलआईसी की वेबसाइट के अनुसार, यह योजनाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध हैं। ग्राहक इसे एलआईसी इंडिया की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पॉलिसी खरीद सकते हैं, वहीं ऑफलाइन प्लान खरीदने के लिए ग्राहक ब्रांच चैनल पर जा सकते हैं। इतना ही नहीं एलआईसी का जीवन अक्षय VII (प्लान नंबर 857) अब एक नए डिस्ट्रीब्यूशन चैनल के माध्यम से उपलब्ध है, जिसे कॉमन पब्लिक सर्विस सेंटर (CPSC- SPV) कहा जाता है।

जानें एलआईसी का जीवन अक्षय-VII के बारे में-
जीवन अक्षय VII पॉलिसी अब LIC का इमिडिएट एन्युटी प्लान (Immediate Annuity Plan) है। LIC की इस पॉलिसी में आपको एक बार प्रीमियम देकर जीवन भर हर महीने 20 हजार रुपये की पेंशन मिल सकती है। इस स्कीम में एकमुश्त प्रीमियम पेमेंट करने पर निवेशक एन्युटी के 10 मौजूद ऑप्शन में से किसी एक को सलेक्ट कर सकते हैं। जीवन अक्षय पॉलिसी को कोई भी भारतीय नागरिक ले सकता है। इसमें निवेशक 1 लाख रुपये की किस्त चुकाकर भी पेंशन पा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- SBI के करोड़ों ग्राहक ध्यान दें! बदल गया पैसे से जुड़ा यह नियम, फटाफट चेक करें डिटेल

जानें एलआईसी की नई जीवन शांति के बारे में- 
एलआईसी वेबसाइट पर उपलब्ध योजना की बिक्री डिटेल्स के अनुसार, इस योजना में आपको 2 विकल्प मिलेंगे, पहला इमीडिएट एन्युटी और दूसरा डिफर्ड एन्युटी। इमीडिएट एन्युटी में निवेशक को भुगतान तुरंत मिलने लगता है। वहीं, डिफर्ड एन्युटी में आप एक सिंगल प्रीमियम का भुगतान करके योजना में निवेश करते हैं तो कुछ निश्चित सालों बाद भुगतान प्राप्त कर सकते हैं। एलआईसी इस बीमा पॉलिसी में अगर आप 45 साल की उम्र में 10 लाख रुपये इन्वेस्ट करते हैं तो आपको सालाना 74,300 रुपये की पेंशन मिलने लगेगी। अगर इस रकम को आप मंथली लेना चाहते हैं तो ये करीब 9 हजार रुपए बनेंगे। 5, 10, 15 या फिर 20 साल बाद पेंशन चालू कराते हैं तो इसकी रकम बढ़ जाएगी, हालांकि इसकी कुछ शर्तें भी हैं। आप रिटर्न को मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना बेसिस पर भी हासिल कर सकते हैं।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here