LIC IPO: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मेगा इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) बहुत जल्द आने वाला है। खबर है कि अगले सप्ताह एलआईसी बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आईपीओ के लिए दस्तावेजों का मसौदा दाखिल कर सकती है। सेबी की मंजूरी के बाद कंपनी का आईपीओ मार्च में आने की उम्मीद है। ऐसे में देश के सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी के पॉलिसीहोल्डर्स के पास एलआईसी आईपीओ से कमाई का जबरदस्त मौका है, हालांकि इसके लिए आपके पास दो चीजें होनी चाहिए- एक तो आपके एलआईसी पॉलिसी खाते से जुड़ा पैन और दूसरा डीमैट अकाउंट। 

पॉलिसीधारकों के लिए आईपीओ रिजर्व
एलआईसी आईपीओ में, इश्यू साइज का 10 प्रतिशत तक पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित होगा। यानी अगर आपके पास भारतीय जीवन बीमा निगम की पॉलिसी है तो आप के लिए इसके IPO में रिजर्व कोटा होगा। इसके IPO में पॉलिसी धारकों के लिए 10% हिस्सा रिजर्व होगा। लेकिन आप इस मेगा आईपीओ में तभी भाग ले सकते हैं जब आपके पास अपडेटेड पैन और डीमैट खाता होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलआईसी के आईपीओ का क्रेज इस हद तक है कि कुछ लोग तो आईपीओ पाने के लिए एलआईसी की पॉलिसी खरीद रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जबरदस्त कमाई का मौका! ₹79 का ये शेयर पहुंच सकता है 117 रुपये के पार, एक्सपर्ट ने दी BUY रेटिंग

इस तरह एलआईसी के डेटाबेस में अपने पैन नंबर को अपडेट करें-
हाल ही में बीमा कंपनी ने अपने पॉलिसीधारकों को एक अहम मैसेज देते हुए कहा था कि वे आईपीओ में भागीदारी के लिए पैन को पॉलिसी से लिंक कर लें और डीमैट अकाउंट खुलवा लें। ऐसे में अगर आपने अब तक अपने पैन को अब तक अपडेट नहीं किया है तो आइए जानते हैं कैसे करें लिंक–

1) एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/ पर जाएं।
2) ऑनलाइन पैन रजिस्ट्रेशन के विकल्प को चुनें।
3) ऑनलाइन पैन रजिस्ट्रेशन पेज पर क्लिक करें।4) इसी पेज पर प्रोसीड बटन पर क्लिक करें।
5) अपना ईमेल पता, पैन, मोबाइल नंबर और एलआईसी पॉलिसी नंबर की जानकारी भरें।
6) बॉक्स में कैप्चा कोड डालें।
7) अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आटीपी के लिए रिक्वेस्ट करें।
8) एक बार जब आप ओटीपी मिल जाए तो उसे भरें और सबमिट कर दें।
8) फॉर्म जमा करने के बाद रजिस्ट्रेशन के सफल होने का मैसेज आएगा।

यह भी पढ़ें- छप्परफाड़ रिटर्न: 9 रुपये के इस स्टॉक ने निवेशकों को बनाया करोड़पति, 1 लाख बन गए ₹4.56 करोड़, क्या आपके पास है?

इस तरह पैन स्टेटस चेक करें
1) https://linkpan.licindia.in/UIDSeedingWebApp/getPolicyPANStatus पर जाएं।
2) पॉलिसी नंबर, जन्म तिथि और पैन नंबर भरें, साथ ही कैप्चा दर्ज करें।
फिर सबमिट बटन दबाएं
3) प्रोसेस पूरा होने के बाद स्क्रीन पर आपके सामने स्टेट्स दिख जाएगा कि आपका पैन एलआई के पास अपडेट है या नहीं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here