Street Buzz about LIC IPO: भारत के सबसे बड़े आईपीओ को देशभर के निवेशकों में क्रेज है। लोग बेसब्री से इस एलआईसी के आईपीओ (LIC IPO launch date) का इंतज़ार कर रहे हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही है कि एलआईसी का आईपीओ 10 मार्च 2022 को लॉन्च हो सकता है और निवेशक इस इश्यू में 14 मार्च बोली लगा सकेंगे। LIC के इश्यू का साइज 65,000 करोड़ रुपये का हो सकता है।
क्या हो सकता है इश्यू प्राइस?
बाजार में अटकलें लगाई जा रही हैं कि एलआईसी का इश्यू प्राइस (LIC IPO issue price) 2000 से 2100 रुपये के बीच हो सकता है। हालांकि, अभी सरकार ने LIC के आईपीओ खुलने की तारीख का औपचारिक ऐलान नहीं किया है। सरकार ने कहा है कि इनवेस्टर्स के साथ रोडशोके बाद वैल्यूएशन पर फैसला लिया जाएगा और इसकी लिस्टिंग March 2022 में पूरी हो जाएगी। बता दें कि बीमा कंपनी ने 13 फरवरी को सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कराए थे। इसके बाद से ही बाजार में अटकलें तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें- Vedant Fashions IPO: पहले ही दिन वेदांत फैशन के शेयरों ने कराई निवेशकों को कमाई, प्रति शेयर 70 रु का फायदा
पॉलिसीधारकों के लिए 3.16 करोड़ शेयर रिजर्व रहेंगे
आपको बता दें कि इस सार्वजनिक निर्गम के सभी प्रमुख पहलुओं के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। बाजार में चल रहे रुमर्स के मुताबिक, एलआईसी के 283 मिलियन पॉलिसीधारकों के लिए 3.16 करोड़ शेयर रिजर्व रहेंगे। 1.35 मिलियन रजिस्टर्ड एजेंट्स, जिसके जरिए कंपनी पॉलिसीहोल्डर्स को निवेशक बनाने की कोशिश करेगी।
यह भी पढ़ें- Gold Price Today- खुशखबरी: सोना हुआ सस्ता, चांदी के भी भाव गिरे, फटाफट चेक करें आज का लेटेस्ट रेट
आइए जानते हैं LIC IPO को लेकर बाजार में किन तारीखों पर क्या चर्चा हो रही है, बता दें कि अभी तारीखों का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है।
LIC का इश्यू खुलेगा: 10 मार्च
इश्यू क्लोज डेट: 14 मार्च
इश्यू प्राइस: 2,000-2,100 रुपये प्रति शेयर
एलआईसी आईपीओ साइज: 31,62,49,885 शेयर
ऑफर-फॉर-सेल (OFS): 31,62,49,885 शेयर जारी होंगे, जो 65,416.29 करोड़ रुपये के बराबर है
छूट: कर्मचारियों और पॉलिसीधारकों के लिए 10 प्रतिशत
प्राइस बैंड अनाउंसमेंट: 7 मार्च
एंकर निवेशक आवंटन: 9 मार्च
मार्केट लॉट: सात शेयर
कर्मचारी: 1.58 करोड़ शेयर रिजर्व हैं जो 10% डिस्काउंट के बाद 1,890 रुपये पर मिलेंगे
पॉलिसीधारक: 3.16 करोड़ शेयर (10 प्रतिशत छूट = 1,890 रुपये) पर मिलेंगे
एंकर: 8.06 करोड़ शेयर रिजर्व हैं, यह 16,935.18 करोड़ रुपये वैल्यू के बराबर है
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बिडर: 5.37 करोड़ शेयर, जिसकी वैल्यू 11,290.12 करोड़ है
गैर-संस्थागत निवेशक: 4.03 करोड़ शेयर होंगे जिसकी वैल्यू 8,467.59 करोड़ है
रिटेल इन्वेस्टर्स: 9.41 करोड़ शेयर होंगे, जो 19,757.71 करोड़ के बराबर है
सूचीबद्ध सहकर्मी: एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी







