LIC Dhan Rekha Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने हाल ही में धन रेखा बीमा पॉलिसी ( LIC Dhan Rekha policy) की शुरूआत की है। यह पॉलिसी नॉन-लिंक्ड, नॉन-प्रतिभागी, व्यक्तिगत बचत जीवन बीमा पॉलिसी है, जिसमें ग्राहकों को कई फायदे और सुविधाएं दी जाती है। इस पॉलिसी की खास बात यह है कि इसमें महिलाओं के लिए स्पेशल प्रीमियम दरें हैं और यह पॉलिसी थर्ड जेंडर वाले भी ले सकते हैं। इस प्लान के तहत आपको 125 फीसदी तक का सम एश्योर्ड (Money Assured) मिल सकता है। इस पॉलिसी में आप प्रीमियम, सिंगल और सीमित प्रीमियम मे से किसी ऑप्शन का भुगतान ले सकते हैं। अगर आप भी एलआईसी की पॉलिसी लेना चाहते है तो इस खास पॉलिसी के बारे में जरूर जान लें–

कहां से खरीदें प्लान?
इस योजना के तहत न्यूनतम एश्योर्ड राशि ₹2 लाख है वहीं मैक्सिमम सम अश्योर्ड की कोई लिमिट नहीं है। इस प्लान को आप 90 दिन के बच्चे से लेकर 8 साल तक के बच्चे के नाम पर ले सकते हैं। इस पॉलिसी का लाभ 35 साल से लेकर 55 साल तक के लोग भी उठा सकते हैं। बता दें कि इस पॉलिसी की अधिकतम उम्र 35 से 55 वर्ष तक की है। यह योजना POSPLI/सामान्य लोक सेवा केंद्रों (CPSC-SPV) सहित एजेंटों/मध्यस्थों के माध्यम से और साथ ही सीधे LIC वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें-  शराब बनाने वाली कंपनी के स्टॉक ने निवेशकों को बनाया करोड़पति, 1 लाख बन गए 1.28 करोड़, एक्सपर्ट भी बुलिश

जानें इस पाॅलिसी की खासियत?
इस प्लान में आप एक साथ ही अपने सभी प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। इसमें लिमिटेड प्रीमियम का भी ऑप्शन है। यह पाॅलिसी 20 साल, 30 साल और 40 साल के लिए ली जा सकती है। लेकिन लिमिटेड प्रीमियम ऑप्शन होने की वजह से आपको जितने साल का चयन करेंगे उसके आधे टाइम पीरियड तक ही भुगतान करना होगा। वहीं, 20 साल का प्लान के लिए 8 साल कम से कम उम्र और अधिकतम 55 साल होनी चाहिए। वहीं, 30 साल के प्लान के लिए कम से कम उम्र 3 साल और अधिकतम उम्र सीमा 45 साल होनी चाहिए। जबकि 40 साल के प्लान के लिए 90 दिन कम से कम उम्र सीमा और ज्यादा से ज्यादा 35 साल होना चाहिए। इस पाॅलिसी में लोन लेने की सुविधा भी है। अगर कोई व्यक्ति लिमिटेड प्रीमियम का विकल्प चुनता है तो वह 2 साल बाद लोन ले सकता है। वहीं, सिंगल प्रीमियम में 3 महीने बाद ही लोन लिया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें-  PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! बचत खाते पर घट गया ब्याज, चेक करें नई दरें

डेथ बेनिफिट्स 
इस पॉलिसी के तहत, यदि किसी पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तब उसके परिवार को वित्तीय सहायता दी जाती है। पॉलिसी टर्म के दौरान बुनियादी बीमित राशि का एक तय हिस्सा नियमित अंतराल पर ‘सर्वाइवल’ लाभ के तौर पर दिए जाने का भी प्रावधान है, लेकिन शर्त है कि पॉलिसी चालू स्थिति में होनी चाहिए। डेथ बेनिफिट को या तो एकमुश्त या फिर 5 साल तक किस्तों में पाया जा सकता है, ये किस्तें मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर ली जा सकती हैं। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here