सुशांत सिंह राजपूत के पिता एयरपोर्ट से बांद्रा स्थित ऐक्टर के घर पर पहुंच चुके हैं। ऐक्टर का अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे मुंबई में किया जाएगा, जिसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
Edited By Archana Kumari Singh | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार आज सोमवार शाम को मुंबई में किया जाना है। उनके पिता के.के. सिंह पटना से सुशांत के बांद्रा वाले घर पर पहुंच चुके हैं। उनके साथ सुशांत के चचेरे भाई और भाभी भी मुंबई आए हैं। सुशांत की बहन और बाकी रिश्तेदार रविवार रात को ही मुंबई पहुंच चुके हैं। आज शाम करीब 4 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जानी है और इसके लिए पुलिस सुरक्षा के बंदोबस्त में जुटी है। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उनके घर के बाहर भारी भीड़ उमड़ी नजर आ रही है।
सुशांत के पिता मुंबई में ऐक्टर के घर पहुंचे
सुशांत के पिता के.के. सिंह एयरपोर्ट से सीधे बांद्रा में अपने बेटे के घर पहुंच चुके हैं, वही घर जिसकी हर दीवार उनके बच्चे के मौत की गवाह बन चुकी है। इसके बाद शव को विले पार्ले श्मशान ले जाया जाएगा और 3 बजे से 4 बजे के बीच अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। बांद्रा में सुशांत सिंह के घर पर लोगों की भीड़ धीरे-धीरे इकट्ठी होने लगी है। उनके रिश्तेदार और करीबी लोग भी घर पहुंच रहे हैं।
रिया भी पहुंचीं कूपर अस्पताल
सुशांत की सबसे खास दोस्त रिया चक्रवर्ती इस वक्त कूपर अस्पताल पहुंची हैं। इस मामले में पुलिस रिया का बयान भी दर्ज करने वाली है।
मौत से पहले वाली रात सुशांत ने इन्हें किया था फोन
बता दें कि इस घटना से जुड़ी कुछ नई जानकारियां सामने आ रही हैं। सुशांत की मौत के मामले में पुलिस अब उनके दोस्त महेश शेट्टी और रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज करने की तैयारी में है। उनके अलावा कुछ अन्य दोस्तों के बयान भी दर्ज होंगे। बताया गया है कि मौत से ठीक एक रात पहले सुशांत ने महेश और रिया को फोन किया था।
सुशांत ने बहन से कहा था कि तबीयत ठीक नहीं
पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन से भी पूछताछ की है। उन्होंने बताया कि भाई ने दवा लेना बंद कर दिया था। बहन ने बताया कि 4-5 दिन पहले ही उनकी भाई से बात हुई थी और उन्होंने बताया था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।
फॉरेंसिक टीम पहुंची थी सुशांत के घर
एक तरफ घरवाले अपने इस चहेते को आखिरी विदाई देने की तैयारी में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ पुलिस मामले की पड़ताल में तेजी से जुट गई है। बांद्रा स्थित सुशांत के घर पर पुलिस की टीम पहुंची थी और अब वहां से टीम निकल चुकी है। मामले में सबूत जुटाने उनके घर पहुंची थी 3 सदस्यीय फॉरेंसिक टीम। पुलिस की जांच में मोबाइल फोन सबसे अहम सबूत माना जा रहा है।
सुरक्षा के बंदोबस्त में जुटी मुंबई पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 4 बजे पवन हंस में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसे ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस श्मशान घाट में सुरक्षा के बंदोबस्त में जुट गई है।
सुशांत का मंगेतर से हुआ था झगड़ा, रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज करेगी पुलिस
डॉक्टरों ने पुलिस को सौंपी सुशांत की रिपोर्ट
डॉक्टरों की तरफ से बांद्रा पुलिस स्टेशन को सुशांत सिंह राजपूत की प्रोविजनल पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। तीन डॉक्टरों की टीम ने मिलकर उनका पोस्ट मॉर्टम किया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि फांसी पर लटकने के बाद दम घुटने की वजह से उनकी मौत हुई है।
कूपर अस्पताल पहुंचीं रिया चक्रवर्ती
घर से लड़खड़ाते हुए निकले सुशांत के पिता
आज सुबह ही सुशांत के पिता पटना अपने घर से मुंबई के लिए रवाना हुए । घर निकलते हुए सुशांत के पिता और परिवार वालों का एक वीडियो सामने आाया, जिसे देखकर किसी का भी दिल रो पड़े। डगमगाते कदम से एक पिता का अपने बेटे को अंतिम विदाई देने के लिए निकलना कितना दर्दनाक है, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। पटना में सुशांत के घर के बाहर भीड़ नजर आ रही थी और घर वाले उनसे हाथ जोड़कर सामने से हटने की गुजारिश करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुशांत के पिताजी के साथ उनकी भाभी और चचेरे भाई भी मुंबई आए हैं। दुख से बेहाल सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के. सिंह और विधायक नीरज बबलू मुंबई पहुंच चुके हैं। आज सोमवार सुबह 11:40 पर उनकी मुंबई की फ्लाइट थी, जो दोपहर 2 बजे पहुंचनी थी।
पढ़ें: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट: दम घुटने से हुई सुशांत सिंह राजपूत की मौत
पवन हंस के पास श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार
बताया जा रहा है कि सुशांत का मुम्बई के पवन हंस के पास श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होना है। बीती रात उनके परिवार के अन्य लोग भी मुंबई पहुंच चुके हैं।
…तो क्या इन कारणों से डिप्रेशन में थे सुशांत सिंह राजपूत?
देखते ही देखते वो आखिरी रविवार कुछ ऐसे बीत गया
-सुबह 6:30 बजे नींद खुली।
-सुबह 9:30 बजे सुशांत ने अनार का जूस लिया और अपने कमरे में खुद को बंद कर लिया।
-10:30 बजे कुक सुशांत से यह पूछने गया कि लंच में क्या खाना है तो सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला।
-कुक दोबारा 12:00 बजे के करीब लंच के लिए पूछने के लिए उनके कमरे तक गया , लेकिन इस बार भी सुशांत ने दरवाजा नहीं खोला।
-काफी देर तक दरवाजे पीटने और सुशांत को फ़ोन करने के बाद जवाब नहीं मिला,जिसके बाद कुक समेत दो अन्य व्यक्ति जिसमे एक सर्वेंट है, वो घबरा गए।
-करीब 12:30 बजे सुशांत की बहन को फोन किया गया।
-सुशांत की बहन गोरेगांव में रहती है इस जानकारी के बाद वह करीब 40 मिनट में बांद्रा पहुंच गईं।उन्होंने भी सुशांत को काफी आवाज लगाई फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
-करीब 1:15 बजे चाबी वाले को फोन किया गया, लॉक नहीं खुला तो चाबी वाले ने लॉक को तोड़ दिया।
-दोपहर 3.30 को उन्हें बीएमसी के कूपर अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें 4 बजे मृत घोषित किया गया।
-पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आ गई है और आगे की जांच के लिए बॉडी ऑर्गेन्स को जे.जे हॉस्पिटल भेजा गया है।
सुशांत की मौत पर हैरान करने वाली है अंकिता लोखंडे, कृति सैनन और रिया चक्रवर्ती की खामोशी!
बता दें कि बीती रात सुशांत सिंह का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आ गया, जिसमें साफ हो गया कि उनकी मौत की वजह आत्महत्या ही है। हालांकि सुशांत के ऑर्गेन्स को जेजे हॉस्पिटल भेजा गया है ताकि पता किया जा सकते कि शरीर में कुछ जहरीला तो नहीं। इस वक्त पूरा परिवार आंसुओं और दुख से सराबोर है। देशभर में उनके फैन्स उनके मौत पर गमगीन हैं। फैन्स के अलावा बॉलिवुड और हॉलिवुड तक से लोग उनकी मौत पर दुख जता रहे हैं। फॉरेंसिक टीम इस मामले में छानबीन में जुटी है।







