Live Australia vs India 3rd T20 Internationa Match: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीता, कप्तान विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच इस मैच में खेल रहे हैं। मार्कस स्टॉयनिस की जगह फिंच प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए।
CLICK HERE FOR LIVE CRICKET SCORECARD
टीम इंडिया पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। भारत की नजर क्लीन स्वीप पर होगी। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले वनडे इंटरनैशनल सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली थी। फिंच पिछले मैच में चोटिल थे और उनकी जगह मैथ्यू वेड ने कप्तानी की थी।
Tails was the call and tails it is. #TeamIndia captain @imVkohli wins the toss and has opted to bowl first. We are playing the same XI as the previous game. #AUSvIND pic.twitter.com/vOM9Rtlec5
— BCCI (@BCCI) December 8, 2020
भारत का प्लेइंग XI: केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, टी नटराजन, युजवेंद्र चहल।
ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग XI: आरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, डार्सी शॉर्ट, मोएसिस हेनरिक्स, डेनियल सैम्स, सीन एबट, मिशेल स्वेप्सन, एंड्रयू टाइ, एडम जाम्पा।







