Aus vs Ind 4th Test Match Day-1: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस समय सीरीज 1-1 से बराबरी पर चल रही है। सिडनी में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था, जबकि मेलबर्न में भारत ने और एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी। 

LIVE MATCH SCORECARD

LIVE ALL UPDATES:

06:00 AM: 6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 15/1, लाबुशेन 4 और हैरिस 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

05:45 AM: 3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9/0, मार्कस हैरिस 3 और लाबुशेन 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

05:36 AM: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका। 0.6 ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर डेविड वॉर्नर ने थमाया रोहित शर्मा को कैच। वॉर्नर 1 रन बनाकर आउट हुए।

 

05:32 AM: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू। डेविड वॉर्नर और मार्कस हैरिस सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरे हैं। 

05:09 AM: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत ने अपनी टीम में चार बदलाव किए हैं। टी नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम में एक बदलाव हुआ है, चोटिल विल पुकोवस्की की जगह मार्कस हैरिस को टीम में रखा गया है। 

 

भारत का प्लेइंग इलेवन-  रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नदवीप सैनी, मोहम्मद सिराज, टी नटराजन।

ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग XI- मार्कस हैरिस, डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबूशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरन ग्रीन, टिम पेन (कप्तान), पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here