AUSVIND3rd Test Day 4: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी दूसरी पारी खेल रही है। इससे पहले, भारत की टीम पहली पारी में 244 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 338 रन बनाए थे। कंगारू टीम के कप्तान टिम पेन ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस समय सीरीज 1-1 से बराबरी पर चल रही है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला गया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीता था, जबकि दूसरे मुकाबले में भारत ने पलटवार करते हुए यह मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम किया था।

LIVE MATCH SCORECARD

LIVE ALL UPDATES:

05:39 AM: भारत को मिली तीसरी सफलता। 46.1 ओवर में नवदीप सैनी की गेंद पर लाबुशेन ने दिया साहा को आसान सा कैच। लाबुशेन ने 73 रनों की पारी खेली। 

05:27 AM: 44 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 128/2, स्टीव स्मिथ 36 और लाबुशेन 65 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

05:10 AM: 39 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 119/2, स्मिथ 34 और लाबुशेन 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

04:50 AM: 33.3 ओेवर में बुमराह की गेंद पर एक रन लेने के साथ ही लाबुशेन  ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 34 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 108/2, लाबुशेन 50 और स्टीव स्मिथ 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

 

04:33 AM: 29.2 ओवर में बुमराह की गेंद पर हनुमा विहारी ने छोड़ा मार्नस लाबुशेन का कैच। 30 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 105/2, लाबुशेन 48 और स्मिथ 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

 

04:31 AM: चौथे दिन का खेल शुरू। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर मौजूद हैं। बुमराह पहले ओवर फेंक रहे हैं। 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here