आइसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का 33वां मैच आज भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। ये मैच अबुधाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहा है। टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत की तरफ से ओपनिॆंग करने केएल राहुल और रोहित शर्मा आए हैं। टीम इंडिया का स्कोर इस समय बिना नुकसान के 10 रन के करीब है। इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। 

ALL LIVE MATCH UPDATES

7:35 PM: 1 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 7/0 है। रोहित शर्मा 5 और केएल राहुल 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों से टीम इंडिया को ठोस शुरुआत की उम्मीद है।

7:30 PM: टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत की तरफ से ओपनिॆंग करने केएल राहुल और रोहित शर्मा आए हैं। अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करने मोहम्मद नबी आए है।

7:22 PM: अफगानिस्तानी टीम में एक बदलाव हुआ है। प्लेइंग इलेवन में असगर अफगान की जगह शराफुद्दीन अशरफ उतरे हैं। 

7:16 PM: अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन- हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज, उस्मान गनी, मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, राशिद खान, गुलबदीन नईब, नवीन-उल-हक और मुजीब उर रहमान। 

 

7:13 PM: टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए है। सूर्यकुमार यादव की टीम में वापसी हुई है। आर अश्विन को वरुण चक्रवर्ती की जगह टीम में शामिल किया है।

 

7: 08 PM:  टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: 
 रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, आर अश्विन।

7 PM: अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here