यूएई और ओमान की मेजबानी में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप में आज भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हैं। दुबई के आईसीसी अकैडमी ग्राउंड में खेले जा रहे इस प्रैक्टिस मैच में भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस समय इंग्लैंड की पारी जारी है और क्रीज पर डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी मौजूद है। टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 50 के करीब रन बना लिए हैं।

LIVE UPDATES-

7:56 PM: मोहम्मद शमी ने लगातार दूसरे ओवर में अपनी टीम को विकेट दिलाई है। बटलर के बाद अब उनके शिकार जेसन रॉय बने हैं। 

7:46 PM: मोहम्मद शमी ने अपने पहले ही ओवर में जोस बटलर को क्लीन बोल्ड करते हुए भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाई। 4 ओवरों के बाद इंंग्लैंड का स्कोर 37-1 है।

7:42 PM: इंग्लैंड के ओपनरों ने टीम को अच्छी शुरुआत देते हुए तीन ओवरों में 27 रन जोड़ दिए हैं। दोनों बल्लेबाज अब तक दो-दो चौके जड़ चुके हैं। 

7:30 PM: इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय और जोस बटलर ने पारी का आगाज किया है।

7:00 PM: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।  





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here