भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 215 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली 45 और चेतेश्वर पुजारा 91 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले रोहित शर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 59 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में क्रेग ओवरटन और ओली रोबिन्सन के हाथ एक-एक विकेट लगा। भारत इंग्लैंड द्वारा पहली पारी के आधार पर ली गई 354 रनों की लीड से अभी भी 139 रन पीछे है।

ALL UPDATES:

10:49 PM: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 215 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली 45 और चेतेश्वर पुजारा 91 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड द्वारा ली गई 354 रनों की लीड को उतारने के लिए टीम इंडिया को अभी 139 रन और बनाने हैं।

 

Day 3 of the 3rd Test here at Headingley.

There is a slight drizzle at the moment and the pitch remains under cover.#ENGvIND pic.twitter.com/eHLJSZffYg

— BCCI (@BCCI) August 27, 2021 ” rel=”nofollow” target=”_blank”>CLICK HERE FOR FULL MATCH SCORECARD

CLICK HERE FOR FULL HINDI COMMENTARY

10:46 PM: 80 ओवर का खेल हो चुका है और भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 215 रन बना लिए हैं। कप्तान कोहली 45 और पुजारा 91 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 99 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। 

10:37 PM: 76.1 ओवर में मोईन अली की गेंद पर कोहली ने लिया एक रन और इसके साथ ही भारत के 200 रन भी पूरे हो गए हैं। 77 ओवर के बाद भारत का स्कोर है 200/2, विराट कोहली 39 और पुजारा 84 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:24 PM: 72 ओवर के बाद भारत का स्कोर 185/2, विराट कोहली 32 और चेतेश्वर पुजारा 77 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों मिलकर अबतक तीसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़ चुके हैं। रोहित के आउट होने के बाद टीम इंडिया को इस साझेदारी की सख्त जरूरत थी। 

10:15 PM: 69 ओवर का खेल हो चुका है और भारत का स्कोर है 184/2, विराट कोहली 31 और चेतेश्वर पुजारा 77 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत अब इंग्लैंड द्वारा ली गई 354 रनों की लीड से 170 रन पीछे है और टीम के पास अभी 8 विकेट बचे हुए हैं।

9:57 PM: 64 ओवर के बाद भारत का स्कोर 171/2, विराट कोहली 21 और चेतेश्वर पुजारा 74 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। 

9:37 PM: 60 ओवर का खेल हो चुका है और भारत का स्कोर है 162/2, चेतेश्वर पुजारा 71 और विराट कोहली 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड द्वारा ली गई 354 रनों की लीड से टीम इंडिया अभी भी 192 रन पीछे है। 

9:30 PM: 58 ओवर के बाद भारत का स्कोर 157/2, विराट कोहली 11 और चेतेश्वर पुजारा 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों मिलकर अबतक तीसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़ चुके हैं। विराट काफी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। 

9:16 PM: 55 ओवर के बाद भारत का स्कोर 151/2, चेतेश्वर पुजारा 66 और विराट कोहली 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। पुजारा ने जेम्स एंडरसन के इस ओवर में दो जोरदार चौके जड़े। भारत ने 150 का आंकड़ा पार कर लिया है।

9:13 PM: 54 ओवर के बाद भारत का स्कोर 143/2, चेतेश्वर पुजारा 58 और विराट कोहली 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के लिहाज से कोहली का बड़ी पारी खेलने बेहद जरूरी है।

9:01 PM: 52 ओवर के बाद भारत का स्कोर है 126/2, कप्तान विराट कोहली 1 और पुजारा 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड द्वारा ली गई 354 रनों की लीड से टीम इंडिया अभी 228 रन पीछे है।

8:54 PM: 50.2 ओवर में क्रेग ओवरटन की गेंद पर पुजारा ने लगाया चौका और इसके साथ ही पुजारा ने अपना अर्धशतक भी पूरा लिया है। 

8:52 PM: 50 ओवर का खेल हो चुका है और भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं। पुजारा क्रीज पर सेट नजर आ रहे हैं और 46 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं, कप्तान विराट कोहली को अभी खाता खोलना है। 

8:40 PM: 47.4 ओवर में ओली रोबिन्सन की गेंद पर रोहित शर्मा हुए एलबीडब्ल्यू आउट। हिटमैन 59 रन बनाकर लौटे पवेलियन। यह इंग्लैंड को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। कप्तान विराट कोहली क्रीज पर नए बल्लेबाज आए हैं। 

8:33 PM:  टी ब्रेक के बाद आखिरी सेशन का खेल शुरू हो गया है। रोहित शर्मा 59 और पुजारा 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित-पुजारा को इस साझेदारी को इस सेशन में भी जारी रखना होगा। 

8:13 PM: दूसरे दिन के टी ब्रेक तक भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 112 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 59 और चेतेश्वर पुजारा 40 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड द्वारा ली गई 354 रनों की लीड से भारत अभी 242 रन पीछे है।

 

8:07 PM: 45 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया का स्कोर है 106/1, रोहित शर्मा 54 और चेतेश्वर पुजारा 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।

7:58 PM: सैम करन की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा ने लिए दो रन और इसके साथ ही भारत ने 100 रनों का आंकड़ा भी छू लिया है। 42 ओवर के बाद भारत का स्कोर है 101/2, रोहित शर्मा 52 और पुजारा 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

7:39 PM: 37.3 ओवर में रोहित शर्मा ने लगाया सैम करन की गेंद पर लगातार दूसरा चौका और इसके ही हिटमैन ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। रोहित को अब यहां से इस पारी को बड़ा बनाना होगा तभी टीम इंडिया मैच में वापस लौट पाएगी।

7:35 PM: 37 ओवर का खेल चुका है और भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 41 और चेतेश्वर पुजारा 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच में 46 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

7:27 PM: 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर है 79/1, चेतेश्वर पुजारा 26 और रोहित शर्मा 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड द्वारा ली गई 354 रनों की लीड से भारत अब 275 रन पीछे है और टीम के 9 विकेट बचे हुए हैं।

7:11 PM: 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 73/1, रोहित शर्मा 39 और चेतेश्वर पुजारा 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों दूसरे विकेट के लिए अबतक मिलकर 39 रन जोड़ चुके हैं। जेम्स एंडरसन एकबार फिर कप्तान रूट ने गेंद थमाई है।

6:57 PM: 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर हो गया है 69/1, पुजारा दूसरी पारी में अलग ही माइंडसेट के साथ उतरे हैं और 28 रनों की अपनी पारी में अबतक 5 चौके लगा चुके हैं। रोबिन्सन के इस ओवर में पुजारा ने दो जोरदार चौके जड़े। रोहित शर्मा 35 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

6:52 PM: 28 ओवर का खेल हो चुका है और भारतीय टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए हैं। चेतेश्वर पुजारा 14 और रोहित शर्मा 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित बेहतरीन लय में दिख रहे हैं और भारत के लिए अहम है कि उनके बल्ले से एक बड़ी पारी निकले।

6:43 PM: 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर है 53/1, रोहित शर्मा 29 और चेतेश्वर पुजारा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड द्वारा ली गई 354 रनों की लीड से भारत अभी 301 से पीछे है।

6:32 PM: 23.4 ओवर में जेम्स एंडरसन की गेंद पर लगाया पुजारा ने चौका और इसके साथ ही भारत के 50 रन भी पूरे हो गए हैं। पुजारा अपने शैली के विपरीत बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं  और अबतक 14 रनों की पारी में तीन चौके जमा चुके हैं। 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53/1, रोहित 29 और पुजारा 14 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

6:27 PM: 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर है 46/1, रोहित शर्मा 26 और चेतेश्वर पुजारा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के नजरिए से अच्छी बात यह है कि पुजारा शॉट्स खेल रहे हैं और 10 रन बनाने के लिए उन्होंने सिर्फ 12 गेंद ही खेली है। 

6:19 PM: भारत दूसरी पारी में अबतक 21 ओवर खेल चुका है और टीम का स्कोर है 35/1, चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले और रोहित शर्मा 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। पुजारा और रोहित को यहां से एक बड़ी साझेदारी करनी होगी। 

6:10 PM: लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू हो चुका है। रोहित शर्मा का साथ देने के लिए चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर उतरे हैं। इंग्लैंड द्वारा ली गई 354 रनों की लीड से अभी भारत 320 रन पीछे है। 

5:29 PM: 18.6 ओवर में क्रेग ओवरटन की गेंद पर केएल राहुल ने थमाया जॉनी बेयरस्टो को कैच, राहुल 54 गेंदों का सामना करने के बाद 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके साथ ही तीसरे दिन का लंच ब्रेक भी हो गया है। लंच तक भारत ने एक विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं।

5:21 PM: 17 ओवर का खेल हो चुका है और भारत का स्कोर है 30/0, रोहित शर्मा 21 और केएल राहुल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड को पहले विकेट की तलाश है। रोहित और राहुल को स्कोर बोर्ड को भी चलाते रहना होगा, ताकि उनके ऊपर दबाव ना बने।

5:10 PM: 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 20/0, रोहित शर्मा 14 और केएल राहुल 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित अबतक 48 और राहुल 42 बॉल खेल चुके हैं।

4:58 PM: 12 ओवर के बाद भारत का दूसरी पारी में स्कोर है 18/0, रोहित शर्मा 12 और केएल राहुल 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड द्वारा ली गई 354 रनों की लीड से अभी भी टीम इंडिया 336 रन पीछे हैं।

4:47 PM: 9.4 ओवर में ओली रोबिन्सन की गेंद पर ऑन फील्ड अंपायर ने केएल राहुल को एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया। जिसके बाद भारत के सलामी बल्लेबाज ने डीआरएस का इस्तेमाल किया और बॉल विकेट को छोड़ते हुए बाहर जाती दिखी। राहुल क्रीज पर मौजूद हैं। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर है 16/0। 

4:33 PM: 7 ओवर का खेल हो चुका है और भारत का स्कोर है 13/0, रोहित शर्मा ने जेम्स एंडरसन के इस ओवर में पारी का पहला चौका लगाया। रोहित 9 और केएल राहुल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

4:19 PM: भारत ने दूसरी पारी में 4 ओवर खेल लिया है और टीम का स्कोर है 5/0, केएल राहुल 2 और रोहित शर्मा 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। अच्छी बात यह है कि दोनों बल्लेबाज किसी भी तरह की हड़बड़ी नहीं दिखा रहे हैं और बाहर जाती गेंदों को छोड़ रहे हैं।

4:11 PM: 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4/0 रोहित शर्मा 3 और केएल राहुल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 354 रनों की लीड को देखते हुए रोहित-राहुल को टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत देनी होगी, ताकि आने वाले बल्लेबाज भी उसका फायदा उठा सके। 

4:02 PM: भारत की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। केएल राहुल और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी है। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन पहला ओवर फेंक रहे हैं। 

3:48 PM: जसप्रीत बुमराह ने किया ओली रोबिन्सन को क्लीन बोल्ड और इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम 432 रन बनाकर पहली पारी में ऑलआउट हुई। इंग्लिश टीम ने पहली पारी के आधार पर 354 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की है। बुमराह को मिली दूसरी सफलता।

 

3:42 PM: 131.5 ओवर में शमी की गेंद पर ओवरटन हुए एलबीडब्ल्यू आउट। ओवरटन ने 32 रनों की पारी खेली। भारत को मिली 9वीं सफलता। 

3:33 PM: बारिश बंद हो चुकी है और चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। ओली रोबिन्सन और क्रेग ओवरटन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। मोहम्मद शमी पहला ओवर फेंक रहे हैं।

3:29 PM: हेडिंग्ले में इस समय बारिश हो रही है और पिच को कवर किया गया है। थोड़ी देर में खेल शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। दो दिन के खेल के बाद इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here