भारत ने मंगलवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में श्रीलंका को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त लेकर सीरीज अपने नाम कर ली है। इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 275 रन बनाए। टीम की तरफ से चरिथ असलंका और अविष्का फर्नांडो ने फिफ्टी जड़ी।
11.15 PM : भारत के लिए दीपक चाहर ने नाबाद 69 और सूर्यकुमार यादव ने 53 रन बनाए। उनके अलावा मनीष पांडे ने 37 और क्रुणाल पंडया ने 35 रनों का योगदान दिया।
10.59 PM : दीपक चाहर ने वनडे में अपनी पहली फिफ्टी जड़ी। भारत को मैच जीतने के लिए अब केवल 31 रनों की दरकार। भारतीय टीम ने 45 ओवर में सात विकेट पर 245 रन बनाए।
10.55 PM: भारत ने 44 ओवर में बनाए 241 रन। मैच जीतने के लिए अभी भी चाहिए 35 रन। दीपक चाहर 49 और उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार 5 बनाकर नाबाद हैं।
10.35 PM: भारत ने अपने 200 रन पूरे कर लिए हैं। दीपक चाहर 18 और उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार दो बनाकर नाबाद हैं।
10.22 PM: भारत ने 35.1 ओवर में 193 के स्कोर पर अपना सातवां विकेट गंवाया। क्रुणाल पंडया 54 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। दीपक चाहर काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
10.02 PM: भारत ने 31 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बना लिए हैं। क्रुणाल 32 और दीपक चाहर दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
09.45 PM: सूर्यकुमार यादव 43 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने क्रुणाल पंडया के साथ 44 रन जोड़े। यादव का विकेट टीम के 160 के स्कोर पर गिरा। उनके आउट होने के बाद कुणाल और दीपक चाहर क्रीज पर मौजूद हैं।
09.40 PM: सूर्यकुमार यादव ने छह चौकों की मदद से अपनी पहली फिफ्टी पूरी कर ली है। क्रुणाल पंडया भी उनका अच्छा साथ दे रहे हैं।
09.33 PM: सूर्यकुमार यादव फिफ्टी के करीब। 47 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ क्रुणाल पंडया 13 रन बनाकर नाबाद हैं।
09.12PM: भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 126 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव 37 और क्रुणाल पांडया दो पर नाबाद हैं।
09.02 PM: भारत ने 18 ओवर में 116 रन तक गंवाए अपने पांच विकेट। ऑलराउंडर हार्दिक पांडया खाता भी नहीं खोल पाए और आउट हो गए।
08.57 PM: भारत ने 17.2 ओवर में 115 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं। मनीष पांडे 37 रन बनाकर रन आउट हो गए।
08.47 PM: भारत ने 16 ओवर तक तीन विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। मनीष पांडे 33 और सूर्यकुमार यादव 26 रन बनाकर नाबाद हैं।
08.25 PM: कप्तान शिखर धवन 38 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 29 रन बनाकर आउट हो गए। धवन को हसरंगा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। भारत ने 12 ओवर तक 65 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए हैं।
08.08 PM: भारत के 50 रन पूरे हो गए हैं। इस समय टीम के लिए शिखर धवन 23 और मनीष पांडे 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
07.53 PM: श्रीलंकाई गेंदबाजों ने टीम इंडिया को शुरुआती झटके देते हुए मैच पर पकड़ मजबूत कर ली है। इस समय भारत के 50 रन भी पूरे नहीं हुए हैं और उनके दो विकेट गिर चुके हैं। पृथ्वी शॉ के बाद अब ईशान किशन भी आउट हो गए हैं।
07.37 PM: पृथ्वी शॉ पिछले मैच की तरह ही इस बार भी अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाए। उन्हें हसरंगा ने क्लीन बोल्ड कर दिया। शॉ के बल्ले से 11 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 13 रन निकले।
07.25 PM: भारतीय पारी का आगाज हो गया है। शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। पिछले मैच में इस जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी थी।
06.53 PM: श्रीलंका ने भारत के सामने 276 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत की तरफ से चहल और भुवनेश्वर ने तीन-तीन विकेट झटके।
06.37 PM: अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे चरिथ असलंका की पारी समाप्त कर दी। उन्होंने अपनी टीम की तरफ से सर्वाधिक 65 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौके शामिल रहे।
06.30 PM: श्रीलंका टीम ने बेशक पिछले कुछ ओवरों में विकेट न गंवाया हो, लेकिन उसके रनरेट में ज्यादा तेजी नहीं आई है। 46 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 238-6 है। इस समय असलंका 64 और करुणारत्ने 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
06.05 PM: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने वानिंदु हसरंगा को कॉट एंड बोल्ड आउट कर मेजबान टीम को छठा झटका दिया। चाहर की इस पारी का यह दूसरा विकेट है। श्रीलंका का स्कोर 200 के करीब है।
05.46 PM: श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में युजवेंद्र चहल का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। उन्होंने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और इस मैच में भी तीन विकेट झटक कर अपनी उपयोगिता साबित कर दी है। श्रीलंका का स्कोर 184-5 है।
05.23 PM: श्रीलंका टीम ने लगातार विकेट गिरने के बीच 150 रन पूरे कर लिए हैं। इस समय टीम की उम्मीदें कप्तान दसुन शनाका पर हैं, जो चरिथ आसलंका के साथ पारी संभालने में जुटे हैं।
05.05 PM: इस मैच में विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दीपक चाहर का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर रहे धनंजय डि सिल्वा को कप्तान शिखर धवन के हाथों कैच आउट करवाया। टीम का स्कोर अब 134-4 हो गया है।
04.55 PM: इस दौरे पर टीम के उप-कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने श्रीलंका को तीसरा झटका देते हुए टिक कर खेल रहे अविष्का फर्नांडो को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 50 रनों की पारी खेली। श्रीलंका का स्कोर 124-3 है।
04.50 PM: श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो ने इस मैच में फिफ्टी जड़ दी है। उनके अपनी टीम का एक छोर संभाले रखा है और बड़े स्कोर की नींव रख दी है।
04.35 PM: श्रीलंका टीम के 100 रन पूरे हो गए हैं। इस समय अविष्का फर्नांडो 41 और धनंजय डि सिल्वा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।
04.13 PM: चहल ने श्रीलंका को दो गेंदों पर दो झटके देते हुए भारत की वापसी कराई। भानुका राजपक्षा अपना खाता भी नहीं खोल सके। टीम का स्कोर 77-2 है।
04.05 PM: भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भारत को पहली सफलता दिलाते हुए मिनोद भानुका को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 36 रनों की पारी खेली।
03.40 PM: श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को बढ़िया शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी पूरी कर ली है। 8 ओवरों के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 53 रन है। फर्नांडो 25 जबकि भानुका 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
03.22 PM: श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को सधी शुरुआत दी है। 5 ओवरों के बाद टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 28 रन है। फर्नांडो 15 जबकि भानुका 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
03.00 PM: श्रीलंका की पारी शुरू हो गई है। इस समय क्रीज पर सलामी बल्लेबाज के तौर पर अविष्का फर्नांडो और मिनोद भानुका उतरे हैं।
02.35 PM: भारत के खिलाफ श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: अविष्का फर्नांडो, मिनोद भानुका, भानुका राजपक्षा, धनंजय डि सिल्वा, चरिथ असलंका, दशुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजीथा, दुथमंथा चमीरा, इशान जयरत्ने।
2nd ODI. Sri Lanka XI: WIA Fernando, M Bhanuka, B Rajapaksa, D de Silva, C Asalanka, D Shanaka, W Hasaranga, C Karunaratne, K Rajitha, D Chameera, L Sandakan https://t.co/HHeGcqYsmm #SLvIND
— BCCI (@BCCI) July 20, 2021
02.35 PM: श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ईशान किशन, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, भुवेनश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव।
2nd ODI. India XI: P Shaw, S Dhawan, I Kishan, M Pandey, S Yadav, H Pandya, K Pandya, D Chahar, B Kumar, Y Chahal, K Yadav https://t.co/HHeGcqYsmm #SLvIND
— BCCI (@BCCI) July 20, 2021
02.30 PM: इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।







