इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के एलिमिनेटर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है। यह मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आरसीबी की पारी जारी है। इस समय कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल की सलामी जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। 

ALL LIVE UPDATES:

CLICK HERE FOR LIVE MATCH SCORECARD

CLICK HERE FOR LIVE HINDI COMMENTARY

7:33 PM: पहले ओवर की आखिरी गेंद पर विराट कोहली के बल्ले से निकला जोरदार चौका। एक ओवर के बाद आरसीबी ने स्कोर बोर्ड पर बिना कोई विकेट गंवाए 7 रन लगा दिए हैं। कोहली 5 और पडीक्कल 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

7:30 PM: एलिमिनेटर मुकाबले में बैंगलोर की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी है। दोनों इस सीजन अच्छी लय में दिखाई दिए हैं, खासतौर पर पडीक्कल ने काफी सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की है। 

 

7:21 PM: बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली इस सीजन प्लेइंग इलेवन में लगातार बचाव करने से बचे हैं और इसका फायदा भी उनको टीम के प्रदर्शन में नजर आया है। अपनी जगह सुरक्षित समझने पर खिलाड़ियों ने ज्यादा बेहतर खेल दिखाया है, खासतौर पर युवा प्लेयर्स ने। 

7:06 PM: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है- 

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग XI: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती। 

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग XI: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, श्रीकर भरत, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, डेनियल क्रिस्टियन, शाहबाज अहमद, जॉर्ज गार्टन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल। 

 

7:02 PM: स्वागत है आप सभी का आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मुकाबले में जहां आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस सीजन दोनों टीमें ने एक दूसरे के खिलाफ एक-एक जीत दर्ज की है, लेकिन ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो कोलकाता का पलड़ा भारी रहा है। यूएई की धरती भी मोर्गन की टीम को अबतक काफी रास आई है। दूसरी ओर मैक्सवेल बेहतरीन फॉर्म में हैं और आरसीबी का टॉप ऑर्डर भी शानदार लय में नजर आया है। 

 

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here