इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी रही है और टीम ने 2 विकेट गंवाकर 100 से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस समय  मोईन अली और फाफ डुप्लेसी की सलामी जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। उथप्पा 15 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए।

ALL LIVE UPDATES: 

CLICK HERE FOR LIVE MATCH SCORECARD

CLICK HERE FOR LIVE HINDI COMMENTARY

8:42 PM: 14 ओवर का खेल हो चुका है और सीएसके ने स्कोर बोर्ड पर 2 विकेट गंवाकर 125 रन लगा दिए हैं। डुप्लेसी लय में दिख रहे हैं और 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। मोईन अली 1 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं। आखिरी छह ओवरों का खेल बचा है अब। 

8:37 PM: 13.3 ओवर में सुनील नरेन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए रॉबिन उथप्पा। उथप्पा अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे और 15 गेंदों में 31 रनों की आतिशी पारी खेलकर आउट हुए। केकेआर को मिली फाइनल मुकाबले की दूसरी सफलता। नए बल्लेबाज के रूप में मोईन अली क्रीज पर उतरे हैं। मोईन की फॉर्म यूएई में कुछ खास नहीं रही है, पर फाइनल में आज उनको दम दिखाना होगा।

 

8:28 PM: 12 ओवर का खेल हो चुका है और सीएसके ने एक विकेट गंवाकर स्कोर बोर्ड पर 104 रन लगा दिए हैं। फाफ डुप्लेसी 55 और रॉबिन उथप्पा 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। चेन्नई के 100 रन पूरे हो गए हैं और केकेआर के स्पिन गेंदबाज आज उनके काम नहीं आ रहे हैं।

8:24 PM: 10.6 ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर फाफ डुप्लेसी ने जड़ा सिक्स और इसके साथ ही उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है। फाफ ने अपनी फिफ्टी पूरी करने के लिए महज 35 गेंदें ली। चेन्नई मजबूत स्थिति में दिख रही है।

 

8:18 PM: फाइनल मुकाबले में चेन्नई की आधी पारी खत्म हो चुकी है और 10 ओवर के बाद सीएसके ने एक विकेट खोकर 80 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। फाफ डुप्लेसी 37 और रॉबिन उथप्पा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। शाकिब के इस ओवर में एक सिक्स डुप्लेसी ने जड़ा तो ओवर की आखिरी बॉल पर उथप्पा ने भी अपने हाथ खोले। 

8:10 PM: 8.1 ओवर में सुनील नरेन की गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने थमाया शिवम मावी को कैच। ऋतुराज 27 गेंदों का सामना करने के बाद 32 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर को मिली फाइनल मैच की पहली सफलता। 

 

8:07 PM: क्या धमाकेदार शुरुआत दी है चेन्नई की सलामी जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में। 8 ओवर का खेल हो चुका है और सीएसके ने बिना कोई विकेट गंवाए 61 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ 32 और फाफ डुप्लेसी 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। 

8:00 PM: 6 ओवर का खेल हो चुका है और सीएसके ने बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन बना लिए हैं। फाफ डुप्लेसी 22 और ऋतुराज गायकवाड़ 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ही सलामी बल्लेबाज फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 

 

7:50 PM: अब फाफ डुप्लेसी ने भी हाथ खोलना शुरू कर दिया है। लॉकी फर्ग्यूसन के इस ओवर में फाफ ने अपनी पारी का पहला चौका जड़ा। 4 ओवर के बाद सीएसके ने बिना कोई विकेट गंवाए 34 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं। ऋतुराज 23 और डुप्लेसी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

7:44 PM: शाकिब के इस ओवर में ऋतुराज गायकवाड ने हाथ खोले और एक चौका और सिक्स लगाया। तीन ओवर के बाद सीएसके ने बिना कोई विकेट गंवाए स्कोर बोर्ड पर 22 रन लगा दिए हैं। गायकवाड़ 18 और फाफ डुप्लेसी 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

7:34 PM: पहले ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने बिना कोई विकेट गंवाए 6 रन बना लिए हैं। डुप्लेसी 1 और ऋतुराज गायकवाड़ फाइनल मुकाबला का पहला चौक जड़कर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

7:30 PM: फाइनल मुकाबले में चेन्नई की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसी की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी है। गायकवाड़ का बल्ला पहले क्वालीफायर में जमकर बोला था। डुप्लेसी को भी आज अपना दम दिखाना होगा। शाकिब पहला ओवर फेंक रहे हैं।

 

7:16 PM: दिलचस्प आंकड़ा यह है कि आईपीएल 2021 में चेन्नई को उन सभी पांच मैचों में हार मिली है, जिसमें टीम ने पहले बल्लेबाजी की है। वहीं, केकेआर यूएई लेग में चेज करते हुए अपने सभी छह मैचों में जीत हासिल की है। आंकड़ों का गणित आप समझ गए होंगे किसकी तरफ इशारा कर रहा है।

7:08 PM: दोनों ही कप्तानों ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है। केकेआर की सबसे बड़ी ताकत उनकी स्पिन तिकड़ी रही है। सुनील नरेन, शाकिब अल हसन और वरुण चक्रवर्ती ने बल्लेबाजों को यूएई की धरती पर खूब नाच नचाया है। दूसरी ओर चेन्नई के बॉलर्स ने डेथ ओवरों में काफी अच्छा काम किया है, चाहे वो शार्दुल रहे हों या फिर ब्रावो। 

 

7:06 PM: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग XI: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक, इयोन मोर्गन (कप्तान), शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती। 

 

चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसी, रॉबिन उथप्पा, मोईन अली, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (कप्तान), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड। 

 

7:03 PM: नमस्कार, स्वागत है आपको आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले में। केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। हेड टू हेड में सीएसके का पलड़ा भारी है और टीम ने अबतक खेले गए 24 मैचों में से 16 में जीत दर्ज की है, जबकि केकेआर को महज 8 में जीत हासिल हुई है। लेकिन, साल 2012 के आईपीएल फाइनल में कोलकाता ने चेन्नई को धूल चटाई है इस बात को याद रखिएगा।

 

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here