इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 18वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता की पारी जारी है। शुभमन गिल और नीतीश राणा की सलामी जोड़ी इस समय क्रीज पर मौजूद है। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

ALL LIVE UPDATES: 

7:34 PM: पहले ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 3/0, नीतीश रणा 3 और शुभमन गिल बिना खाता खोले खेल रहे हैं। उनादकट ने अपना पहला ओवर अच्छा फेंका और महज 3 रन दिए।  

CLICK HERE FOR LIVE MATCH SCORECARD

CLICK HERE FOR LIVE HINDI COMMENTARY

7:31 PM: कोलकाता की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए शुभमन गिल और नीतीश राणा की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी है। राजस्थान की ओर से पहला ओवर जयदेव उनादकट फेंक रहे हैं। 

7:05 PM: राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

राजस्थान रॉयल्स का प्लेइंग XI: जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), डेविड मिलर, शिवम दुबे, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मौरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया, मुस्ताफिजुर रहमान। 

कोलकाता नाइटराइडर्स का प्लेइंग XI: नीतीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, सुनील नारायण, पैट कमिंस, आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी, प्रसिद्ध कृष्णा। 

 

 

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here