इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 34वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। यह मुकाबला अबु धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा फिट होकर अनमोलप्रीत की जगह पर टीम में लौटे हैं। केकेआर ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।
ALL LIVE UPDATES:
7:06 PM: दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-
मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI: क्विंटन डिकॉक, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्याकुमार यादव, ईशान किशन, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग XI: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा।
7:02 PM: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई के लिए अच्छी खबर यह है कि टीम के कप्तान फिट होकर लौट आए हैं।







