आईपीएल 2021 का 29 वां मुकाबला रविवार को पंजाब किंग्स इलेवन और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स की तरफ से मयंक अग्रवाल और डेविड मलान क्रीज पर हैं। पंजाब का स्कोर 50 रन के के करीब है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
PBKS vs DC , Live Match Upates
8:03 PM: 7 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 47 रन हैं। मयंक अग्रवाल 19 और डेविड मलान 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7:55 PM: 6 वें ओवर की दूसरी गेंद पर रबाडा ने क्रिस गेल को आउट कर दिया है। गेल ने 13 रन बनाए।
7:45 PM: चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर कगीसो रबाडा ने प्रभसिमरन सिंह को 12 रन पर आउट कर दिया है। चार ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर पंजाब किंग्स का स्कोर 18 रन है।
7:40 PM: 2 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर बिना नुकसान के 6 रन है। मयंक अग्रवाल 3 और प्रभसिमरन सिंह 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7:30 PM: पंजाब किंग्स की पारी शुरू हो गई है। पंजाब की तरफ से मयंक अग्रवाल और प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग करने आए हैं। दिल्ली की तरफ से ईशांत शर्मा पहला ओवर डाल रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, ऋषभ पंत(कप्तान), शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, कगीसो रबाडा और आवेश खान।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन– मयंक अग्रवाल, प्रभसिमरन सिंह, क्रिस गेल, डेविड मलान, दीपक हुड्डा, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, क्रिस जॉर्डन, रिले मेरेडिथ, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी।
We now head to @GCAMotera where the second match of the day will start soon. #DC have won the toss and opted to bowl first. https://t.co/Rm0jfZKXXT #PBKSvDC #VIVOIPL pic.twitter.com/JBHP3P029s
— IndianPremierLeague (@IPL) May 2, 2021
7 PM: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।







