आज से इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 की शुरुआत हो गई है। टूर्नामेंट के पहले मैच में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का मुकाबला विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हो रहा है। मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही है और टीम ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट चौथे ओवर में ही गंवा दिया है। इस समय क्रिस लिन और सूर्यकुमार की जोड़ी क्रीज पर है।

MI vs RCB LIVE UPDATES-

07:52 PM: मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। राेहित चौथे ओवर में रनआउट हो गए हैं। आउट होने से पहले उन्होंने 15 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 24-1 है। 

07:30 PM: दोनों टीमों के बीच मैच शुरू हो गया है। रोहित शर्मा के साथ क्रिस लिन बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। बैंगलोर की तरफ से पहला ओवर मोहम्मद सिराज फेंक रहे हैं।

CLICK HERE FOR LIVE SCORECARD

CLICK HERE FOR LIVE HINDI COMMENTARY

07:10 PM: यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, क्रिस लिन, हार्दिक पांड्या, जयंत यादव, क्रुणाल पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, मार्को यानसन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, रजत पाटीदार, डैन क्रिस्टियन, हर्षल पटेल, काइल जैमीसन और शाहबाज अहमद।

07:00 PM: इस मैच में रोहित शर्मा के साथ क्रिस लिन ओपनिंग करने उतरेंगे। क्रिस लिन इस मैच के साथ मुंबई इंडियंस की तरफ से डेब्यू कर रहे हैं।

07:00 PM: इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here