इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 26वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हो रहा है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही है और टीम ने एक विकेट खोकर 100 के करीब रन बना लिए हैं। इस समय क्रिल गेल और कप्तान केएल राहुल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 

ALL LIVE UPDATES:

8:19 PM: 10 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 90/1, क्रिस गेल 45 और केएल राहुल 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। पिछले पांच ओवर में गेल-राहुल ने 61 रन बटोरे हैं। बैंगलोर को एक विकेट की सख्त जरूरत है। 

8:15 PM: 9 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 83/1, क्रिस गेल 39 और केएल राहुल 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। गेल को देखकर अब राहुल ने भी आक्रामक अंदाज अपना लिया है और चहल के दूसरे ओेवर में उन्होंने एक चौके और छक्के समेत कुल 13 रन बटोरे। 

CLICK HERE FOR LIVE MATCH SCORECARD

CLICK HERE FOR LIVE HINDI COMMENTARY

8:11 PM: 8 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 70/1, क्रिस गेल 37 और केएल राहुल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। हर्षल पटेल ने अपने पहले ओवर में गेल और राहुल को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया और सिर्फ 6 रन दिए। 

8:05 PM: 7 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 64/1, केएल राहुल 19 और क्रिस गेल 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। गेल आज ड्रेसिंग रूम से मानो सेट होकर मैदान पर उतरे हैं और बैंगलोर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं। युजवेंद्र चहल ने अपने पहले ओवर में 15 रन लुटाए। 

8:01 PM: 6 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 49/1, केएल राहुल 18 और क्रिस गेल 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। यूनिवर्स बॉस ने काइल जैमीसन की इस ओवर में जमकर पिटाई की और 5 चौके जड़े।  

7:56 PM: 5 ओेवर के बाद पंजाब का स्कोर 29/1, क्रिस गेल 2 और केएल राहुल 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। सिराज ने अपने दूसरे ओवर में 8 रन खर्च किए।

7:51 PM: 4 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 21/1, केएल राहुल 12 और गेल बिना खाता खोले खेल रहे हैं। पंजाब को अगर जीत की पटरी पर वापस लौटना है, तो गेल के बल्ले से रन निकलना बेहद जरूरी है। 

7:48 PM: 3.3 ओवर में काइल जैमीसन की गेंद पर प्रभसिमसन ने विराट कोहली को थमाया कैच। प्रभसिमसन 7 रन बनाकर लौटे पवेलियन। नए बल्लेबाज क्रिस गेल आए हैं। 

7:46 PM: 3 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 18/0, केएल राहुल 10 और प्रभसिमसन सिंह 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। डैनियल सैम्स ने अपने दूसरे ओवर भी अच्छा फेंका और महज 5 रन दिए। राहुल का स्ट्राइक रेट इस सीजन लगातार सवालों के घेरे में रहा है और आज भी वह काफी स्लो खेलते हुए नजर आ रहे हैं। 

7:41 PM: 2 ओेवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 13/0, केएल राहुल 9 और प्रभसिमसन 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल ने सिराज के इस ओेवर में एक शानदार सिक्स लगाया और ओवर से 10 रन बटोरे। 

7:35 PM: पहले ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3/0, केएल राहुल 2 और प्रभसिमसन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। मयंक के फिट नहीं होने के चलते राहुल को आज नया जोड़ीदार मिला है। डैनियल सैम्स ने अपना पहला ओवर अच्छा फेंका। 

7:31 PM: पंजाब की तरफ से पारी का आगाज करने के लिए केएल राहुल और प्रभसिमरन सिंह मैदान पर उतरे हैं। बैंगलोर की तरफ से पहला ओवर डैनियल सैम्स फेंक रहे हैं।  

7:03 PM: बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग XI: विराट कोहली (कप्तान) देवदत्त पडीक्कल, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, शाहबाज अहमद, डैनियल सैम्स, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल। 

पंजाब किंग्स का प्लेइंग XI: केएल राहुल ( कप्तान), क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, प्रभसिमरन सिंह, शाहरुख खान, क्रिस जोर्डन, हरप्रीत बरार, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, रिले मेरेडिथ। 

 

 

 





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here