इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 46वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स ने पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया है। इस लो स्कोरिग मैच में टॉस हारकर पहले खेलते हुए मुंबई ने निर्धारित ओवरों में 129 रन बनाए। मुंबई से मिले 130 रनों के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली की भी शुरुआत खराब रही, लेकिन पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर की 33 रनों की नाबाद सूझबूझ पारी की बदौलत टीम ने आखिरकर चार विकेट से यह मुकाबला अपने नाम किया। मुंबई की तरफ से ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, क्रुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह और नाथन कूल्टर नाइल ने एक-एक विकेट झटका।
ALL UPDATES-
7:20 PM: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया है। इस जीत के बावजूद दिल्ली प्वॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर मौजूद है। लेकिन उसके बाद टॉप 2 में रहने के चांस बढ़ गए हैं।
7:05 PM: 18 ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर 119-6 है। टीम को यहां से जीत के लिए 12 गेंदों पर 11 रन चाहिए।
6:55 PM: दिल्ली ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। टीम को इस स्कोर तक लाने में श्रेयस अय्यर ने अहम भूमिका निभाई है जो 17 रन बनाकर नाबाद हैं।
6:47 PM: 14 ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर 94-4 है। टीम को यहां से जीत के लिए 36 गेंदों पर 36 रनों की जरूरत है। टीम को यहां से जीत की तरफ से श्रेयस अय्यर ले जा सकते हैं जो 18 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद हैं।
6:42 PM: शिमरोन हेटमायर के रूप में दिल्ली को छठा झटका लगा है। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने अपना शिकार बनाया। इस विकेट के साथ ही यह मैच रोमांचक हो चला है।
6:35 PM: दिल्ली कैपिटल्स के विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। टीम ने अब बैटिंग ऑर्डर में ऊपर भेजे गए अक्षर पटेल का विकेट गंवा दिया है। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। टीम का स्कोर 84-5 है।
6:27 PM: 11 ओवरों के बाद दिल्ली का स्कोर 74-4 है। इस समय क्रीज पर श्रेयस अय्यर के साथ अक्षर पटेल हैं। टीम को जीत के लिए 54 गेंदों पर 56 रनों की जरूरत है।
6:18 PM: दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान ऋषभ पंत के विकेट के साथ ही चौथा विकेट गंवा दिया है। पंत को जयंत यादव ने अपना शिकार बनाया। टीम को अब कप्तान पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर की उम्मीदें हैं।
6:05 PM: दिल्ली ने कप्तान ऋषभ पंत की तेज पारी के दम पर 7वें ओवर में ही 50 का आंकड़ा पार लिया। इस समय पंत का साथ श्रेयस अय्यर दे रहे हैं।
5:53 PM: मुंबई की तरह दिल्ली के भी लगातार विकेट गिर रहे हैं। टीम को स्टीव स्मिथ के रूप में तीसरा झटका लगा है। उन्होंने एक छक्के की मदद से 9 रन बनाए। 5 ओवर के बाद टीम का स्कोर 35-3 है।
5:46 PM: धवन के रूप में पहला विकेट हासिल करने के बाद मुंबई को दूसरा विकेट झटकने में ज्यादा समय नहीं लगा। यहां पृथ्वी शॉ क्रुणाल पांड्या की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। शॉ ने 6 रन बनाए।
5:40 PM: दिल्ली को दूसरे ओवर में ही झटका लगा जब सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 8 रन बनाकर रन आउट हो गए।
5:33 PM: दिल्ली की पारी शुरू हो गई है और इस समय शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।
5:17 PM: मुंबई ने दिल्ली के सामने जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल और आवेश खान ने तीन-तीन विकेट झटके।
5:10 PM: युवा तेज गेंदबाज आवेश खान ने अपने कोटे के आखिरी ओवर में पहले हार्दिक और फिर नाथन कूल्टर नाइल को पवेलियन भेजा। मुंबई को इस विकेट के साथ ही सातवां झटका लगा है।
5:05 PM: आवेश खान ने 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या को क्लीन बोल्ड कर दिया। हार्दिक ने 18 गेंदों पर 17 रन बनाए। टीम का स्कोर 109-6 है।
4:50 PM: 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 100-5 है। टीम को यहां हार्दिक के बल्ले से कुछ ताबड़तोड़ शॉट्स की जरूरत है।
4:40 PM: मुंबई के विकेट गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। टीम ने अब कीरोन पोलार्ड के रूप में पांचवां विकेट गंवा दिया है। उन्हें एनरिच नोर्ट्जे ने क्लीन बोल्ड किया। टीम का स्कोर 87-5 है।
4:36 PM: मुंबई को 80 रनों के स्कोर पर सौरव तिवारी के रूप में झटका लगा। सौरव को भी अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा। अक्षर ने अपने कोटे के चार ओवरों में 21 रन देकर तीन विकेट झटके।
4:22 PM: मुंबई के लिए जोरदार बल्लेबाजी कर रहे सूर्यकुमार ने अपना विकेट थ्रो कर दिया है। उन्होंने अक्षर पटेल की गेंद पर कगिसो रबाडा को कैच थमाया। टीम का स्कोर 68-3 है।
4:20 PM: मुंबई की पारी के आधे ओवर खत्म हो गए हैं और टीम ने आधे पड़ाव के बाद दो विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। इस समय सूर्यकुमार 32 और सौरव तिवारी 7 रन बनाकर नाबाद हैं।
4:15 PM: मुंबई इंडियंस की पारी के 50 रन पूरे हो गए हैं। टीम ने यह स्कोर 8वें ओवर में पूरा किया है।
4:01 PM: पावर प्ले के ओवर खत्म होने के बाद मुंबई को दूसरा झटका लगा है। मुंबई की पारी का सातवां ओवर डालने आए अक्षर पटेल ने क्विंटन डिकॉक को एनरिच नोर्ट्जे के हाथों कैच आउट कराकर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिलाई है। 7 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 40-2 है।
3:53 PM: 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 32-1 है। इस समय सूर्यकुमार 9 और डिकॉक 15 रन बनाकर नाबाद हैं।
3:40 PM: मुंबई को पारी के दूसरे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवाना पड़ा है। रोहित 10 गेंदों पर 7 रन बनाकर आवेश खान का शिकार बने। 2 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 12-1 है।
3:30 PM: मुंबई इंडियंस की पारी का आगाज हो गया है और कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है।
3:10 PM: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन- स्टीव स्मिथ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, पृथ्वी शॉ, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, आवेश खान, एनरिच नोर्टजे।
3:05 PM: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कुल्टर नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
3:00 PM: इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।







