वानिंदु हसरंगा की हैट्रिक के बावजूद श्रीलंका को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के सुपर 12 स्टेज के ग्रुप-1 में आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 142 रनों का स्कोर बनाया, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 1 गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान तेम्बा बवूमा ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उनके अलावा किलर मिलर के नाम से मशहूर डेविड मिलर ने 13 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से नाबाद 23 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक जीत दिला दी। श्रीलंका की ओर से हसरंगा की हैट्रिक के अलावा दुष्मंता चमीरा ने दो विकेट निकाले। दक्षिण अफ्रीका की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है और टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने की उसकी उम्मीदें अभी जिंदा है। इस हार के बाद श्रीलंका के लिए आगे की राह मुश्किल हो गई है।
ALL LIVE UPDATES:
07.05 PM: वानिंदु हसरंगा की हैट्रिक के बावजूद श्रीलंका को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के सुपर 12 स्टेज के ग्रुप-1 में आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 142 रनों का स्कोर बनाया, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने 1 गेंद शेष रहते 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। किलर मिलर के नाम से मशहूर डेविड मिलर ने 13 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से नाबाद 23 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक जीत दिला दी।
CLICK HERE FOR FULL LIVE SCORECARD
CLICK HERE FOR FULL LIVE HINDI COMMENTARY
06.45 PM: श्रीलंका से मिले 143 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही दक्षिण अफ्रीका ने 17 ओवर के बाद चार विकेट पर 112 रन बना लिए है। टीम को अब अंतिम 3 ओवर में जीत के लिए 31 रन बनाने हैं। डेविड मिलर और कप्तान तेम्बा बवूमा की जोड़ी क्रीज पर है।
06.00 PM: श्रीलंका से मिले 143 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही दक्षिण अफ्रीका ने पावरप्ले के अंदर ही अपने दो विकेट गंवा दिए हैं। क्विंटन डिकॉक 12 और रीजा हेंड्रिक्स 11 रन बनाकर आउट हुए। एडन मार्करम और कप्तान तेम्बा बवूमा की जोड़ी क्रीज पर है। 8 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 3 विकेट पर 49 रन है।
05.10 PM: श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी 10 विकेट खोने के बाद 142 रनों का स्कोर बनाया है। श्रीलंका के लिए पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उन्होंने 58 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा चरिथ असालंका ने 21 और कप्तान दासुन शनाका ने 11 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से तबरेज शम्सी और ड्वेन प्रिटोरियस ने तीन-तीन विकेट झटके।
04.55 PM: श्रीलंका की टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवा रही है। हालांकि पथुम निसांका ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंन अर्धशतक पूरा कर लिया है। 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 112 रन है। निसांका और चमिका करुणारत्ने की जोड़ी क्रीज पर है।
04.23 PM: अच्छी शुरुआत के श्रीलंकाई टीम लड़खड़ा गई है और उसने तीन विकेट गंवा दिए है। इनमें कुसल परेरा (7), चरिथ असालंका (21) और भानुका राजपक्षे (0) के विकेट शामिल हैं। इस समय पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 10 ओवर के बाद श्रीलंक का स्कोर तीन विकेट पर 67 रन है।
03.57 PM: श्रीलंका की पारी जारी है। टीम को पहला झटका कुसल परेरा के रूप में लगा है। परेरा ने सात रन बनाए। पथुम निसांका और चरिथ असालंका की जोड़ी क्रीज पर है। 6 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 39 रन है।
03.35 PM: श्रीलंका की पारी शुरू हो गई है। पथुम निसांका और कुसल परेरा की जोड़ी क्रीज पर है।
03.05 PM: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
श्रीलंका : पथुम निसंका, कुसल परेरा (विकेटकीपर), चरिथ असलंका, अविष्का फ़र्नांडो, भानुका राजापक्षा, दसून शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ना, वनिंदु हसरंगा, दुश्मांता चमीरा, महीश थीक्षना, लहिरु कुमारा।
साउथ अफ़्रीका : तेम्बा बवूमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीज़ा हेंड्रिक्स, एडन मारक्रम, रासी वेन डेर डुसेन, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज़ शम्सी
03.00 PM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के सुपर 12 स्टेज के ग्रुप-1 में आज दक्षिण अफ्रीका का सामना श्रीलंका से हो रहा है। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।







