LPG Gas Cylinder Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों से परेशान लोगों को एक और झटका लगा है। 17 अगस्त को पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया। देश की राष्ट्रीय राजधानी में 14.2 किलोग्राम के नाॅन-सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा देखने को मिला है। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर 859.50 रुपये हो गया है। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 1 जुलाई को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया था। 

बैंक अगले 5 दिन रहेंगे बंद, मुहर्रम को इन राज्यों में रहेगी छुट्टी, आज ही निपटा लें अपने जरूरी काम

लखनऊ में 897.50 रुपये हो गई हैं ताजा कीमतें 

इस ताजा बढ़ोतरी के बाद देश की आर्थिक राजधानी में 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत 859.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में 861 रुपये से बढ़कर 886 रुपये, चेन्नई में 875.50 रुपये, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 897.50 रुपये अब 14.2 किलोग्राम वाले नाॅन सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए देना होगा। वहीं, अहमदाबाद में इस ताजा बढ़ोतरी के बाद घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए 866.50 रुपये का भुगतान करना होगा। 

इस साल 165.50 रुपये महंगा हुआ गैस सिलेंडर 

अमूमन पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा करती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने बीच महीने में ही कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया। इस साल 1 जनवरी को को गैस सिलेंडर की कीमतों में 15 रुपये का इजाफा किया गया था। फरवरी में फिर 25 रुपये का इजाफा हुआ, जिसके बाद कीमतें बढ़कर 794 रुपये हो गई। मार्च में कब एक बार फिर कीमतों में उछाल देखने को मिला था। लेकिन अप्रैल में थोड़ी राहत मिली और कीमतों में 10 रुपये की कटौती हुई थी। इस साल अब तक गैस सिलेंडर की कीमतों में 165.50 रूपये का इजाफा हो चुका है। 

RBI ने HDFC बैंक को नए क्रेडिट कार्ड बेचने पर लगाई रोक हटाई

घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट

महीना दिल्ली कोलकाता मुंबई चेन्नई
अगस्त, 17, 2021 859.50 886 859.50 875.50
अगस्त, 1, 2021 834.5 861 834.5 850
जुलाई 1, 2021 834.5 861 834.5 850
जून 1, 2021 809 835.5 809 825
मई 1, 2021 809 835.5 809 825
अप्रैल 1, 2021 809 835.5 809 825
मार्च 1 , 2021 819 845.5 819 835
फरवरी 25 , 2021 794 820.5 794 810
फरवरी 15 , 2021 769 795.5 769 785
फरवरी 4 , 2021 719 745.5 719 735
जनवरी 1 , 2021 694 720.5 694 710
दिसंबर 15 , 2020 694 720.5 694 710
दिसंबर 02 , 2020 644 670.5 644 660
नवंबर 01 , 2020 594 620.5 594 610
अक्टूबर 01 , 2020 594 620.5 594 610

स्रोत: IOC

इस तरह बुक करें एलपीजी सिलेंडर

इंडेन का एलपीजी बुक करने के लिए 8454955555 नंबर पर मिस्ड कॉल करें। इसके अतिरिक्त आप व्हाट्सएप के जरिए भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। रीफिल टाइप कर आप 7588888824 नंबर पर मैसेज कर दें, आपका सिलेंडर बुक हो जाएगा। 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here