लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन कैंडी टस्कर्स टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। कैंडी टस्कर्स ने रविवार को अपने ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट कर स्टेन के टीम से जुड़ने की जानकारी दी। टस्कर्स ने ट्वीट किया कि हम यह घोषणा करते हुए रोमांचित हैं कि हमारे समय के महान गेंदबाजों में से एक डेल स्टेन टीम से जुड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीते सप्ताह कैंडी टस्कर्स को वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के टूर्नामेंट से नाम वापस लेने से तगड़ा झटका लगा था।

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट किया कि जल्द ही श्रीलंका में मिलते हैं। मैं इस सप्ताह अपनी टीम कैंडी टस्कर्स के साथ जुड़ूंगा। अपने पुराने दोस्तों से मिलने और उनके साथ क्रिकेट खेलने में आनंद आएगा।

IPL 2020 में इस खिलाड़ी के खराब प्रदर्शन पर भड़के आकाश चोपड़ा, कहा- उन्हें आउट होने से फर्क नहीं पड़ता

37 साल के स्टेन के लिए हालिया संपन्न हुआ आईपीएल का 13वां सीजन कुछ खास नहीं रहा और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए उन्हें केवल दो मैचों में गेंदबाजी का मौका मिला जिसमें वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। इससे पहले प्रीमियर लीग (एलपीएल) में गाले ग्लेडिएटर्स टीम की कप्तानी पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद आफरीदी को सौंपी गई थी।

40 साल के शाहिद आफरीदी अब तक 99 टी-20 मैचों में 1416 रन बना चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कराची में पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तांस टीम के लिए मैच खेला था। इस टूर्नामेंट में उन्होंने दो मैचों में तीन विकेट लिए और 12 रन बनाए थे। गौरतलब है कि लंका प्रीमियर लीग का आयोजन 26 नवंबर से शुरू हो रहा है और इसमें कुल 23 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल 16 दिसंबर को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी सिक्सर्स पर लगाया 13 लाख से ज्यादा का जुर्माना





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here