महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए मामलों में गिरावट का सिलसिला जारी है। राज्य में 23 मार्च के बाद पहली बार 30 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 27,918 मरीज मिले हैं। मालूम हो कि महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने कई तरह की पाबंदियां लगा रखी हैं, जिसमें पूरे राज्य में नाइट कर्फ्यू भी शामिल है। नाइट कर्फ्यू को 28 मार्च से लागू किया गया है, जिसमें सिर्फ आवश्यक सेवाओं की ही अनुमति दी गई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में 27,918 नए मामले सामने आने के बाद, कुल संख्या बढ़कर 27,73,436 हो गई है। पिछले 24 घंटों में 139 लोगों की जान चली गई, जबकि 23,820 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए। अभी तक राज्य में 23,77,127 ठीक हो चुके हैं। वहीं, अभी तक 54,422 मरीजों की कोरोना के चलते जान जा चुकी है।
मुंबई की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटों में 4,760 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान दस लोगों की जान चली गई। शहर में कुल कोरोना के मामले बढ़कर 409,374 हो चुके हैं। अभी तक 11,675 लोगों की मौत कोरोना की वजह से सिर्फ मुंबई में ही हुई है। इसके अलावा, ठाणे जिले में कोविड-19 के 3,144 नए मामले आने के साथ ही जिले में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 3,12,705 तक पहुंच गई है।
Maharashtra reports 27,918 new #COVID19 cases, 23,820 discharges and 139 deaths in the last 24 hours.
Total cases 27,73,436
Total recoveries 23,77,127
Death toll 54,422Active cases 3,40,542 pic.twitter.com/xp5pcX9dsF
— ANI (@ANI) March 30, 2021
बता दें कि महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 31,643 नए मामले सामने आए थे। जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 27,45,518 हो गई थी। वहीं, मुंबई में सोमवार को संक्रमण के 5,890 नए मामले सामने आए जबकि 12 मरीजों की मौत हुई थी। इससे एक दिन पहले राज्य में कोरोना के सभी रिकॉर्ड्स टूट गए थे।रविवार को संक्रमण के 40,414 नए मामले सामने आए थे।







