PM Modi and Gautam Adani is close so Govt. is not taking any action against Crony capitalism
PM Modi and Gautam Adani is so close to Modi Govt. is not taking any action against Crony capitalism

#Maha Politics# NCP Leader Ajit Pawar# MAha assembly elections# CM Eknath Shinde# Mahayuti Updates# MVA Updates# MVA Vs Mahayuti# Ex CM Udhaw Thakere Dy CM Devendra Fadanvis News# Nexon News# Indian Politics# Election Commission of India# PM Modi & Amit Shah#
अजित पवार ने चुनाव से पहले किया धमाका
देश में इस समय महाराष्ट्र की राजनीति में सिर्फ एक नेता ही चर्चा में हॉट केक बना हुआ है। भाजपा को सही मायने में अब ऐसा नेता मिला है जो भाजपा को उसी की भाषा में जवाब दे रहा है। जैसा कि भाजपा के बारे में जग जाहिर है कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसको भाजपा ने ठगा नहीं है। लेकिन आज के समय में एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने ऐसा झटका दिया है कि उससे उबर पाना भाजपा के लिये आसान नहीं है। ये झटका भाजपा को ऐसे समय में दिया है जब उसकी नाक का सवाल महाराष्ट्र में उठा है। अभी तक भाजपा को लग रहा था कि महायुति के जरिये भाजपा फिर से सत्ता पर काबिज होने जा रही है लेकिन राज ठाकरे और अजित पवार ने उनकी जीत के आगे बाधाएं खड़ी करनी शुरू कर ​दी है। अजित पवार ने तो साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र में न तो योगी चलेंगे और न ही बंटेंगे कटेंगे। ये यूपी बिहार नहीं है जो यहां समाज को तोड़ने वाले नारे सफल होंगे।
सबसे बड़ा धमाका तो अजित पवार ने एक पत्रकार को इंटरव्यू में कर दिया।
अजित पवार ने पत्रकार श्रीनिवासन जैन से कहा जब ऊद्धव ठाकरे ने की सरकार गिराने की साजिश रची जा रही थी तो उस मीटिंग उनके अलावा अमित शाह के अलावा शरद पवार भी शामिल थे। इसके अलावा उन्होंने यह कह कर धमाका कर दिया कि इस अहम् मीटिंग में गौतम अडाणी भी शामिल हुए थे। अब यह चर्चा हो रही है कि सीएम शिंदे सरकार में पिछले दो ढायी साल अडाणी ग्रुप को बहुत सारी सलूलियतें दी गयीं। उनमें धारावी प्रोजेक्ट भी शामिल है। इसके अलावा बहुत सारे प्रोजेक्ट नियम बदल कर अडाणी समूह को शिंदे सरकार ने दिये हैं। इसे खुलासे से महाराष्ट्र की राजनीति में काफी उबाल देखा जा रहा है। यह भी चर्चा है कि इससे चुनाव में महायुति को भारी झटका लगने वाला है।
महाराष्ट्र की राजनीति में एनडीए को पलीता लगाया
महाराष्ट्र में महायुति में जो हड़कंप मचा हुआ है उस पर उसके घटक दल के नेताओं ने पूरी तरह से वाट लगा रखी है। एनसीपी और राज ठाकरे ने तो भाजपा की नाक में दम कर रखा है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने तो यह कह कर भाजपा पर हमला कर दिया कि जिस अजित पवार पर 70 हजार करोड़ का घोटाले के रूप में ईडी ने केस चलाया और बाद में जब महायुति शामिल हुए उसके बाद उनका नाम केस से ही हटा दिया गया। इतना ही नहीं राज ठाकरे ने अपनी मर्जी से 25 उम्मीदवार चुनावी मैदान उतार दिये। इससे भाजपा का पारा चढ़ गया है। वैसे भी अजित पवार भाजपा के लिये एक कभी विश्वसीनय नीं रहे। वैसे अजित पवार पहले भी एक बार देवेंद्र फडणवीस से पवार ने मिलकर सरकार बनायी थी। पहले भी एनसीपी को तोड़ चुके है। यह दूसरी बार एनसीपी को तोड़ा है। लेकिन यह नहीं कह सकते हैं कि वो कब महायुति से नाता तोड़ लें। वैसे चर्चा यह है पवार चुनाव के बाद यू टर्न मार सकते है।
अजित पवार के क्यों सुर बिगड़े
आज अजित पवार भाजपा को आंखें दिखाने से नहीं चूक रहे हैं। भाजपा के मना करने के बाद भी अजित पवार ने नवाब मलिक को टिकट दिया इसके अलावा एनसीपी ने नवाब की बेटी सना को भी टिकट दिया। पवार ने पहले कह दिया था कि वो कम से एक दर्जन मुस्लिमों को टिकट देंगे। इससे भाजपा बुरी तरह खीझ गयी थी। अजित पवार ने तो साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र में न तो योगी चलेंगे और न ही बंटेंगे कटेंगे। ये यूपी बिहार नहीं है जो यहां समाज को तोड़ने वाले नारे सफल होंगे।
सबसे बड़ा धमाका तो अजित पवार ने एक पत्रकार को इंटरव्यू में कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here