Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं. मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो संबोधन है. आज इस कार्यक्रम में उन्होंने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि अमृत महोत्सव से प्रेरणा मिलती है. उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. 

बता दें कि इससे पहले 24 अक्टूबर को प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान और जमीन का डिजिटाइजेशन को लेकर जोर दिया था. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने बताया था कि भारत दुनिया का पहला देश है जो ड्रोन की मदद से अपने गांवों में जमीन का डिजिटल रिकार्ड तैयार कर रहा है.

यह संबोधन हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है. इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी चैनलों के जरिए होता है. इसके अलावा आकाशवाणी के मोबाइल एप पर भी इसका प्रसारण किया जाता है. बता दें कि मन की बात कार्यक्रम का सबसे पहला एपिसोड साल 2014 में तीन अक्टूबर को प्रसारित किया गया था.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here