मुंबई में प्री-मॉनसून की बारिश
Pre monsoon rain in Mumbai #MumbaiRains @NBTMumbai https://t.co/XqtYRBNKav
— Sunder Chand (@CaptSunderChand) 1590969604000
अरब सागर में निम्न दाब का क्षेत्र बनने की वजह से मुंबई और आसपास के इलाकों में सुबह गरज-चमक के साथ बारिश हुई। ठाण, पालघर में भी बारिश हुई।
आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान केरल में मॉनसून के आगमन के साथ ही अगले 24 घंटों के लक्षद्वीप में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। केरल में भी अच्छी बारिश कई स्थानों पर देखने को मिलेगी। मुंबई में हल्की बारिश हो सकती है।
उत्तरी महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में बना है निम्न दाब का क्षेत्र। 3 जून को शाम तक चल सकती हैं तूफानी हवाएं।
राजस्थान में 4 से 6 जून के बीच कई जिलों में बारिश की संभावना है जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। हालांकि 7 जून के बाद एक बार फिर से शुष्क मौसम शुरू होगा और तापमान में वृद्धि होगी।
भारतीय मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, अलापुजा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुकी, मलाप्पुरम और कन्नूर शामिल हैं।
अरब सागर केदक्षिणी हिस्सों में निम्न दबाल का क्षेत्र। उत्तरी-पश्चीमी राजस्थान में चक्रवातीय हमवाएं। दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तेलंगाना, कर्नाटक और केरल पर भी बना हुआ है।
मौसम एजेंसी स्काइमेट के मुताबिक बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड में भी हल्की बारिश हो सकती है।
हल्की और मध्यम बारिश, पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हो सकती है।
अगले 24 घंटे में लक्षद्वीप, केरल, कर्नाटक, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और पश्चिमी असम में भारी बारिश की संभावना है।
साउथईस्ट राजस्थान और छत्तीसगढ़ के ऊपर चक्रवातीय दशाएं देखी जा रही हैं
केरलः तिरुवनंतपुरम में सुबह हुई बारिश, आज तापमान 25 डिग्री तक जाने का अनुमान
Kerala: Rain lashes various parts of Thiruvananthapuram; visuals from Peroorkada junction. Temperature is expecte… https://t.co/iitsllCTWa
— ANI (@ANI) 1590975932000







