सुबह दिल्ली में हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो जरूर मिली है लेकिन लोगों के लिए थोड़ी समस्या भी पैदा हो गई है।
आपको बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली में पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश की संभावना जताई है।
दिल्ली के आसमान पर छाए बादल इतने घने थे कि सुबह होने के बाद दोबारा से अंधेरा छा गया। तस्वीरें मैक्स मूलर मार्ग की हैं।
Delhi: Rain lashes parts of the national capital; visuals from Max Mueller Marg. https://t.co/9G9N2ZoZPD
— ANI (@ANI) 1592787625000
मौसम का बदले मिजाज का लुत्फ उठाने के लिए कुछ युवा सुबह-सुबह घरों से बाहर निकल आए। तस्वीर इंडिया गेट के पास की है।
सुबह-सुबह राजधानी दिल्ली में हुई बारिश ने मौसम का मिजाज सुहाना कर दिया। यह नजारा इंडिया गेट के पास का है।
#WATCH Rain lashes parts of the national capital; visuals from an area near India Gate. #Delhi https://t.co/nP4n0VhZvf
— ANI (@ANI) 1592787897000
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। सुबह-सुबह हुई बारिश से दिल्ली के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
हालांकि तेज बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव भी देखने को मिला। तस्वीरें दिल्ली के बुराड़ी इलाके की हैं।
राजधानी दिल्ली में आज सुबह-सुबह जमकर बारिश हुई। तेज बारिश के बाद मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को गर्मी से काफी राहत पहुंचाई है।
गाजियाबाद में भी सुबह-सुबह झमाझम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में अगले सप्ताह आंधी-तूफान और बारिश आने का अनुमान जताया है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि अगले सप्ताह निचले, मध्यम पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने और ऊंची पहाड़ियों में हिमपात होने का अनुमान है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 19 जून और 20 जून को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ने के कारण दिल्ली में 27 जून की उसकी सामान्य तिथि से दो-तीन दिन पहले मॉनसून पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून 24-25 जून के आसपास दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में दस्तक देगा। एक अधिकारी ने बताया कि अगले चार-पांच दिनों तक महानगर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोमवार सुबह सवा छह बजे यूं अंधेरा छा गया और बारिश आने लगी।
दिल्ली और एनसीआर में सुबह सवा छह बजे अचानक अंधेरा छा गया। इसके बाद बूंदाबादी शुरू हो गई। नोएडा में भी सुबह-सुबह अच्छी बारिश हुई है।







