मसाला किंग के नाम से मशहूर एमडीएच (MDH) के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी (Dharampal Gulati) का आज सुबह निधन हो गया। वह 98 साल के थे। बताया जा रहा है कि धर्मपाल गुलाटी ने 3 दिसंबर को आज सुबह 6 बजे आखिरी सांस ली। उनके निधन पर देश के राजनीति और कारोबारियों ने श्रद्धांजलि दी।
रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने कहा कि महाशय धर्मपालजी के निधन से उन्हें दुःख की अनुभूति है। उन्होंने छोटे व्यवसाय से शुरू करने बावजूद उन्होंने अपनी एक पहचान बनाई।
भारत के प्रतिष्ठित कारोबारियों में से एक महाशय धर्मपालजी के निधन से मुझे दुःख की अनुभूति हुई है।छोटे व्यवसाय से शुरू करने बावजूद उन्होंने अपनी एक पहचान बनाई। वे सामाजिक कार्यों में काफ़ी सक्रिय थे और अंतिम समय तक सक्रिय रहे। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 3, 2020
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि वह देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत थे।
श्रद्धेय श्री धर्मपाल गुलाटी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि।
देश के युवा उद्यमियों के लिए आप सर्वदा प्रेरणा के महान स्रोत रहेंगे।
ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति! #DharampalGulati
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 3, 2020
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उनका मेहनत और ईमानदारी के साथ सफलता के नए आयाम पर पहुँचने का उनका सफर समाज के लिए प्रेरणादायी है।
मसालों के बादशाह, MDH के मालिक, पद्मभूषण महाशय धर्मपाल गुलाटी जी के निधन का समाचार दुःखद है।
अपनी मेहनत और ईमानदारी के साथ सफलता के नए आयाम पर पहुँचने का उनका सफर समाज के लिए प्रेरणादायी है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
— Manohar Lal (@mlkhattar) December 3, 2020
महाशय धर्मपाल गुलाटी के निधन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया ने भी ट्ववीट किया।
Dharm Pal ji was very inspiring personality. He dedicated his life for the society. God bless his soul. https://t.co/gORaAi3nD9
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 3, 2020
मनीष सिसौदिया ने कहा कि वह एक प्रेरणा देने वाले कारोबारी थे।
India’s most inspiring entrepreneur,
MDH owner Dharm Pal Mahashay passed away this morning.
I have never met such an inspiring and lively soul. May his soul rest in peace. pic.twitter.com/SOdiqFyJvX— Manish Sisodia (@msisodia) December 3, 2020
पाकिस्तान से आए थे भारत
महाशय धर्मपाल गुलाटी (Dharampal Gulati) का जन्म 27 मार्च 1923 में पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था और यहीं से उनके मसाले के कारोबार की नींव पड़ी थी। कंपनी की शुरुआत शहर में एक छोटे से दुकान से हुई, जिसे उनके पिता ने विभाजन से पहले शुरू किया थ। हालांकि, 1947 में देश के विभाजन के समय उनका परिवार दिल्ली आ गया था।
पद्मविभूषण से हो चुके हैं सम्मानित
कारोबार और फूड प्रोसेसिंग में योगदान के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पिछले साल महाशय धर्मपाल को पद्मविभूषण से सम्मानित किया था।







