मार्च 2020 के बाद से स्टॉक मार्केट ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है, कई penny और multibagger स्टॉक्स ने तो निवेशकों को हज़ार परसेंटेज से भी ज़्यादा का रिटर्न दिया है। मार्च 2020 में बीएसई गिरकर 25,638 तक पहुंच गया था और अभी बाजार 59015 अंक पर है इस हिसाब से बीएसई ने अब तक निवेशकों को करीब 130% का रिटर्न दिया है।
बाजार से निवेश पर आपको अच्छा रिटर्न मिलता है लेकिन इसके साथ जोखिम भी बहुत है। अगर सही जानकारी के बिना पैसा लगाते हैं तो आपको भारी नुकसान होने की पूरी आशंका बानी रहती है। म्यूच्यूअल फण्ड (Mutual Fund) की बात करें तो इसमें भी आपको शानदार रिटर्न मिलने की संभावना होती है, साथ ही बाजार के मुकाबले इसे सुरक्षित निवेश भी माना जाता है। हम आपको ऐसे ही कुछ Mutual Fund के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने पिछले एक साल में निवेशकों को 70% से ज्यादा तो तीन से पांच साल के भीतर 30% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। हम आपको इक्विटी फंड के बारे में बता रहे हैं-

Tata Digital India 
पिछले एक साल में फंड ने 95.96%, तीन साल में 41.93% और 36.50% का रिटर्न दिया है।

ICICI Prudential Technology 
पिछले एक साल में फंड ने 98.30%, तीन साल में 43.01% और 35.74% का रिटर्न दिया है।

Aditya Birla Sun Life Digital India
पिछले एक साल में फंड ने 86.33%, तीन साल में 41.15% और 34.40% का रिटर्न दिया है।

SBI Tech Opportunities 
पिछले एक साल में फंड ने 84.18%, तीन साल में 39.00% और 31.13% का रिटर्न दिया है।

Motilal Oswal NASDAQ 100 ETF 
पिछले एक साल में फंड ने 36.89%, तीन साल में 31.98% और 29.79% का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी निवेश की सलाह नहीं है, निवेश करने से पहले जांच पड़ताल कर लें लाइव हिंदुस्तान इसकी ज़िम्मेदारी नहीं लेता।

Source: Groww



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here