बॉलीवुड के फेमस सिंगर मीका सिंह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. हाल ही में उनसे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद वह एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं. इस बार मीका सिंह अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मीका सिंह दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री आकांक्षा पुरी के साथ दिखाई दे रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं. जिसके बाद अब आकांक्षा ने मीडिया से बात करते हुए साफ कर दिया है कि वो मीका से शादी नहीं कर रही हैं.

मीका सिंह और आकांक्षा पुरी की शादी को लेकर अफवाह

दरअसल आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम इकाउंट से सिंगर मीका सिंह के साथ एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें दोनों को एक गुरुद्वारे में बैठ कर अरदास सुनते देखा जा सकता है. इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही आकांक्षा पुरी ने #yearsoftogetherness, #feelingblessed और #togetherforlife का इस्तेमाल किया है. जिसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

लगातार फैंस से पूछे जाने और खबरों में शादी की बात आने पर अब आकांक्षा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, “मैं जानती हूं फैंस हमें साथ देखना चाहते हैं पर माफी चाहती हूं ऐसा कुछ नहीं हो रहा.”

फैंस ने दी बधाई

सामने आए वीडियो में मीका सिंह सफेद रंग की शर्ट के साथ ब्लू रंग की जींस में सर पर पीले रंग की रुमाल रखे दिखाई दे रहे हैं. उनके साथ बैठी हुईं आकांक्षा पूरी रेड और ग्रे रंग के शूट पहने दिख रही हैं. वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. वहीं एक फैंस का कहना है कि आकांक्षा कहीं उन्हें अप्रैल फूल तो नहीं बना रही हैं.

इसके साथ ही मीका के एक फैंस ने उनसे सवाल किया है कि क्या उन्होंने शादी कर ली है? वहीं आकांक्षा के एक फैन ने कहा है कि इस पोस्ट के सामने आने के बाद आपने पारस छाबड़ा को काफी बड़ा झटका दे दिया है. बता दें कि आकांक्षा पुरी और पारस छाबड़ा की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं.

इसे भी पढ़ेंः
Arbaz Khan की गर्लफ्रैंड Giorgia Andriani ने पूछा इस गाने का मतलब, देखें मजेदार वीडियो

Shanaya Kapoor ने Shakira के गाने पर किया Belly dance, देखें Video





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here