#Modi Govt.# PM Modi Shah# Bharat Jodo Nyay Yatra# Modi’s Guuarantee Vs Rahul’s MSP Guarantee# Farmers prtest# Haryana Govt. & Police# Aginveer’s Protest# Unemloyed Youths Protest# Gen. Election 2024#
जैसे जैसे आम चुनाव करीब आता रहा है वैसे वैसे पीएम मोदी रोज रोज नयी गारंटी का ऐलान करने में जुट गये हैं। दूसरी तरफ राहुल गांधी घूम घूम कर आम जनता और पिछड़े वर्ग के लोगों को यह समझाने में लगे हैं कि किस तरह मोदी सरकार कारपोरेट के हाथों देश को गुलाम बनाते जा रहे हैं। किस तरह गरीब, बेसहारा और कमजोर लोगों की खेती और जमीन को हथियाने की साजिश की जा रही है। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जनता का समर्थन और सहयोग दोनों ही मिलते नजर आ रहे हैं शायद यही वजह है कि पीएम मोदी अपनी सरकार की लोकप्रियता और समर्थन को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। मोदी सरकार के विज्ञापनों पर भी लोगों को विश्वास नहीं होता दिख रहा है। जनता को समझ में आ रहा है कि विज्ञापन और असल जिंदगी में काफी अंतर होता है।

मोदी की राह में रोड़ा बनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा
14 जनवरी से कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू की गयी इसका नेतृत्व राहुल गांधी कर रहे हैं। आज कल यह यात्रा ओडिशा में है। राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान ऐसे मुद्दों को जनता के बीच उठा रहे हैं जो उनकी जिंदगी को प्रभावित कर सकते हैं। राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान देश के आर्थिक हालात, कारपोरेट और मोदी सरकार की साठगांठ का जमकर खुलासा करते है। वो बता रहे हैं कि किस तरह मोदी सरकार देश के जल और जंगल को अपने बिजनेसमैन दोस्तों के हवाले करते जा रहे हैं। अंबानी और अडाणी बीजेपी को चुनावों में फंडिंग करते हैं। और मोदी सरकार अंबानी और अडाणी के लिये कानूनों में बदलाव कर उनको कंपनियां खरीदने में मदद कर रही है। राहुल गांधी लोगों को यह भी समझा रहे हैं कि यदि इस बार भी मतदाता नहीं चेते तो आगे आपको वोट देने का अधिकार नहीं मिलेगा। इनके पास सारी संवैधानिक संस्थाएं हैं जिन्हें वो अपनी विराधी दलों के पीछे लगा कर जेल भेजने की साजिश की जाती है। मोदी सरकार ने अडाणी को एयरपोर्ट, बंदरगाह और रेलवे दे दिया है। इससे देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। 2014 मे पीएम मोदी ने अपने भाषणों में भ्रष्टाचार,महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर वादे किये थे। उन्होंने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन पूरे दस साल में दो करोड़ नौकरियां नहीं दी। बेरोजगार युवा कुठित होकर खुदकुशी करने पर आमादा हैंं। आज के समय में मोदी सरकार अपने दस साल के काम को न बताते हुए अगले पांच सालों की योजनाओं का बखान कर रहे हैं। पीएम मोदी और बीजेपी प्रवक्ता पूरे जोश खरोश से झूठे सच्चे वादे कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने दी एमएसपी की गारंटी
ओडिशा में न्याय यात्रा के दौरान में ही राहुल गांधी ने यह घोषणा कर दी है कि यदि उनकी सरकार बनी तो किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलवाया जायेगा। यूपीए के शासन में स्वामीनाथन रिपोर्ट की 175 मांगों को पूरा किया जा चुका है। मोदी सरकार ने किसानों से वादा किया था कि उनकी सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट की एमएसपी को लागू करेगी। लेकिन बाद में यह कह कर मुकर गयी कि अगर इसे लागू किया गया तो बाजार को भारी झटका लगेगा।

एकबार फिर किसान मांगों को लेकर दिल्ली पहुंचे
दिल्ली दरबार के अढ़ियल रवैये से नाराज किसान एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे है। ये बात और है कि मोदी सरकार उनके साथ अपराधियों और आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रही है। सरकार के इशारों सुरक्षा बल और पुलिस प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठियों और टियर गैस बम से हमला कर रहे हैं। देश भर में पुलिस व सेना के इस रवैये की निंदा कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि ये लोग चीन या किसी दुश्मन देश के हैं जो देश पर हमला करने आये हों। ये वही लोग हैं जो देशवासियों के लिये अनाज पैदा करते हैं। आज जब वो अपने हक की बात करने दिल्ली जाना चाहते हैं तो उनके साथ आतंकवादियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। दो साल पहले भी देशभर के किसान तीन काले कानूनों को रद कराने और अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के बार्डर पर सवा साल तक टिके रहे। इस दौरान 700 से अधिक किसानों ने अपनी शहादत दी थी। लेकिन न तो पीएम मोदी ने उन किसानों के प्रति अपनी संवेदना प्रगट और न ही किसी बीजेपी ने। वैसे तो मोदी सरकार एक तरफ किसान निधि देने का ढोंग रचती है वहीं दूसरी ओर उन पर गोलियां और आंसू गैस बम से हमला करवा रही है।








