ये बातें रविशंकर प्रसाद ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान कही।
कोरोना संकट के मद्देनजर आगामी बिहार चुनाव की रूपरेखा क्या होगी, यह चुनाव आयोग तय करेगाः रविशंकर प्रसाद
कोरोना संकट के दौरान 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज कोई मामूली पैकेज नहीं हैः रविशंकर प्रसाद
हमें उनके परिवार की कॉम्पटिशन में नहीं पड़ना है। हमें गरीबों की मदद करनी है जो हम कर रहे हैंः रविशंकर प्रसाद
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के वार पर पलटवार करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा- एक ही सवाल को परिवार के कितने लोग कितनी बार पूछेंगे। कांग्रेस का कोई दूसरा नेता पूछता तो अच्छा भी लगता।
आर्टिकल 370 हटने के बाद से कश्मीर लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा हैः रविशंकर प्रसाद
आपातकाल के दौरान हमने तीन आजादी की लड़ाई लड़ी। हमने मीडिया, आम लोगों और न्यायपालिका की स्वतंत्रता के लिए आपताकाल में लड़ाई लड़ी। जेल गए और लाठी भी खाईः रविशंकर प्रसाद
ये बातें रविशंकर प्रसाद ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान कही।
दुनिया के 15 देश जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं उनकी आबादी 142 करोड़ है और भारत की आबादी 137 करोड़, लेकिन इन 15 देशों में कोरोना से करीब 3 लाख मौते हुई हैं जबकि भारत में करीब 5 हजार लोगों की मौत हुई हैः रविशंकर प्रसाद
पीएम मोदी ने हिम्मत दिखाकर समय पर जो लॉकडाउन किया, उसी का नतीजा है कि आज कोरोना के संदर्भ में हमारी स्थिति दुनिया के बाकी देशों के मुकाबले अच्छी हैः रविशंकर प्रसाद
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा- कोरोना एक ऐसा अभिशाप है जिसकी अभी कोई दवा नहीं है। इससे बचने के दो ही रास्ते हैं- लॉकडाउन और दुआ।
लॉकडाउन के समय भारत की कोरोना टेस्ट की क्षमता सिर्फ 10,000 टेस्ट प्रतिदिन थी और आज ये क्षमता 1.60 लाख टेस्ट प्रतिदिन है। आज करीब 4.50 लाख पीपीई किट्स प्रतिदिन देश में बन रहे हैं। करीब 58,000 वेंटिलेटर्स देश में बन रहे हैंः जेपी नड्डा
आज हम जब एक साल पूरा कर रहे हैं तो पूरा विश्व कोरोना के साये में है। अन्य देशों के मुकाबले भारत ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ लड़ाई इस तरह लड़ी जिसमें भारत की स्थिति संभली हुई हैः जेपी नड्डा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा होने पर उनको अपनी ओर से और करोड़ों कार्यर्ताओं की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूंः जेपी नड्डा
कोरोना के मुद्दे पर बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा- कोरोना के सामने बड़े-बड़े देश झुक गए, लेकिन भारत उसके सामने डटकर खड़ा रहा। मोदी जी के नेतृत्व में देश कोरोना के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है।
मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरे होने पर बीजेपी चीफ जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा- हमारी सरकार ने देशहित में कड़े फैसले लिए।
अधीर रंजन चौधरी ने ये बातें एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान कही।
सरकार गरीबों की मदद करने में फेल हुई है। पीएम मोदी की गलती की वजह से देश में कोरोना ज्यादा फैला। पीएम को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए। माफी मांगने से कोई छोटा नहीं हो जाता हैः अधीर रंजन चौधरी
सरकार को फरवरी में ही लॉकडाउन घोषित करना चाहिए था और इंटरनैशनल विमान सेवा को बंद करना चाहिए था। अगर ऐसा किया जाता है तो आज ऐसी नौबत नहीं आतीः अधीर रंजन चौधरी
प्रवासी मजदूरों के मसले पर हम चुप नहीं बैठ सकते हैं। गरीबों की जेब में इस वक्त पैसे नहीं हैः अधीर रंजन चौधरी
लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा- कोरोना के खिलाफ जंग में हम सरकार के साथ हैं।
विपक्ष का काम होता है सरकार के कामकाज पर टिप्पणी करनाः नितिन गडकरी
महाराष्ट्र की सियासी उठापटक पर बोले नितिन गडकरी- सरकार नियम से चलती है। महाराष्ट्र की राजनीति में मेरा कोई रोल नहीं है।
अगले 5 सालों में देश मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नंबर 1 बनेगाः नितिन गडकरी
पहले रोड ऐक्सिडेंट में काफी मौतें होती थीं लेकिन कोरोना की वजह से जो लॉकडाउन लगा, उसमें रोड पर गाड़ियों की आवाजाही बंद रही और ऐक्सिडेंट से होने वाली मौतों की संख्या कम हो गईः नितिन गडकरी
कोरोना के साथ-साथ देश के सामने आर्थिक मोर्चे पर भी संकट हैः नितिन गडकरी
नैशनल हाइवे के तकरीबन 80-90 फीसदी काम दोबारा शुरू हो गए हैंः नितिन गडकरी
हमारी सरकार ने जो लक्ष्य तय किए हैं उनमें सफलता मिलनी शुरू हो गई हैः नितिन गडकरी
पीएम मोदी ने सभी मंत्रालयों से बातचीत करके लक्ष्य तय किए हैं। वैसे भी मौजूदा दौर में संकटों की कमी नहीं हैः नितिन गडकरी
मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरे होने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- पीएम मोदी के काम की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है।
2014 में प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश को एक मंत्र दिया था सबका साथ-सबका विकास। पहले 5 वर्ष का कार्यकाल भारत को दुनिया की एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने की आधारशिला के रूप में जाना जाएगा। द्वितीय कार्यकाल का पहला वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए जाना जाएगा: योगी आदित्यनाथ, यूपी सीएम
2014 में प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश को एक मंत्र दिया था सबका साथ-सबका विकास। पहले 5 वर्ष का कार्यकाल भारत को दुनि… https://t.co/Rt5OwxyTxX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) 1590816006000
आज से एक साल पहले भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा। मैं इस पत्र के द्वारा आपके चरणों में प्रणाम करने और आपका आशीर्वाद लेने आया हूं: पीएम मोदी
आज से एक साल पहले भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ा। मैं इस पत्र के द्वारा आपके चरणों में… https://t.co/y6B5q0j9oE
— Narendra Modi (@narendramodi) 1590813169000
भविष्य को लेकर कोई ठोस दावा नहीं किया जा सकता है, लेकिन हम कोरोना से जंग जीतेंगे इस बात का पूरा भरोसा हैः राजनाथ सिंह
विपक्ष को नसीहत देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा- ऐसी परिस्थिति में राजनीति नहीं की जानी चाहिए बल्कि एकजुट होकर काम करना चाहिए।
ये बातें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान कही।
करीब 3 हजार स्पेशल ट्रेनों के जरिए करीब 50-60 लाख मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाया गयाः राजनाथ सिंह
प्रवासी मजदूरों को लेकर हमारी सरकार ने उचित फैसले किएः राजनाथ सिंह
कोरोना के मुद्दे पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा- अगर पीएम मोदी ने सही समय पर लॉकडाउन नहीं किया होता तो आज भारत की स्थिति बहुत खराब होती।
बॉर्डर पर हम अपनी सीमा में निर्माण कार्य कर रहे हैंः राजनाथ सिंह
पीओके का वापस लेने के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने कहा- भारत हमेशा मानता रहा है कि पीओके हमारा हिस्सा है। किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
नेताओं की कथनी और करनी में अंतर की वजह से विश्वास का जो संकट पैदा हुआ था उसे हमारी सरकार ने दूर करने का काम किया है।
– राजनाथ सिंह
हम किसी देश को आंख दिखाना नहीं चाहते, किसी के अंदर भय नहीं पैदा करना चाहते बल्कि हम तो सबको साथ लेकर चलना चाहते हैंः राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ये बातें एक निजी चैनल के साथ बातचीच में कही।
अमेरिका के मध्यस्थता के प्रस्ताव पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ऐसे मामलों को भारत हमेशा डिप्लोमैटिक लेवल पर सुलझाने की कोशिश करता है। हम इसे द्विपक्षीय बातचीत के जरिए सुलझा लेंगे।
एलएसी के मुद्दे पर चीन के साथ डिप्लोमैटिक लेवल पर बातचीत करके मामले को सुलझाने की कोशिश जारी हैः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
चीन के साथ जारी तनाव पर राजनाथ सिंह ने कहा- देश के स्वाभिमान पर किसी तरह से चोट नहीं आने देंगे।
सरकार ने रक्षा सामानों के उत्पादन का फैसला लिया है। अब हमारा देश रक्षा सामानों का सिर्फ आयात ही नहीं करेगा बल्कि उनका निर्यात भी अधिक मात्रा में करेगाः राजनाथ सिंह
बीते 6 सालों के दौरान यह सबसे कठिन समय है। इस साल सबसे अधिक चुनौती हमारे सामने है। पीएम मोदी के नेतृत्व में सूझबूझ और दृढ़ता हैः राजनाथ सिंह
भारत की राजनीति में विश्वसनीयता की दृष्टि से पीएम मोदी का अब तक का 6 वर्षों का कार्यकाल एक मील का पत्थर हैः राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री
भारत के आम जनमानस में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने देश और दल दोनो की विश्वसनीयता को बढ़ाया है। भारत की राजनी… https://t.co/5pddyKYSIA
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) 1590809494000
दूरदर्शी नीतियों, कर्तव्यनिष्ठा से और टीम इंडिया की भावना को मज़बूत करते हुए आदरणीय मोदी जी ने देश के लोकतंत्र को नई दिशा प्रदान की: जेपी नड्डा, बीजेपी चीफ
दूरदर्शी नीतियों, कर्तव्यनिष्ठा से और टीम इंडिया की भावना को मज़बूत करते हुए आदरणीय मोदी जी ने देश के लोकतंत्र को न… https://t.co/hBsIoPY0gX
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) 1590807614000
बीजेपी ने इस विडियो में मोदी सरकार 2.0 की बीते एक साल की बड़ी घोषणाओं का जिक्र किया है।
मोदी सरकार 2.0, साल एक काम अनेक। #1YearofModi2 https://t.co/pemeOrpnBD
— BJP (@BJP4India) 1590809484000
मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरे होने पर बीजेपी ने एक विडियो जारी किया है जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया गया है।
बड़े फैसले, कम हुए फासले। #1YearOfModi2 https://t.co/HrcsnVH8ih
— BJP (@BJP4India) 1590805800000
ईमानदार नेतृत्व व अथक परिश्रम के प्रतिबिंब प्रधानमंत्री मोदी पर भारत की जनता का जो अटूट विश्वास है वैसा देश की जनता का अपने नेतृत्व में विश्वास दुनिया में विरले ही देखने को मिलता हैः अमित शाह, गृह मंत्री
ईमानदार नेतृत्व व अथक परिश्रम के प्रतिबिंब प्रधानमंत्री मोदी पर भारत की जनता का जो अटूट विश्वास है वैसा देश की जनता… https://t.co/N1HDpvUMlL
— Amit Shah (@AmitShah) 1590805628000
मोदी सरकार के पिछले 6 सालों का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा- यह 6 वर्ष का कार्यकाल ‘गरीब कल्याण व रिफॉर्म’ के समांतर समन्वय की एक अभूतपूर्व मिसाल है।
मोदी जी ने इन 6 वर्षों के कार्यकाल में न सिर्फ कई ऐतिहासिक गलतियों को सुधारा है बल्कि 6 दशक की खाई को पाट कर विकासप… https://t.co/litcL7FNRP
— Amit Shah (@AmitShah) 1590805568000
गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई दी।
ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण मोदी 2.0 के एक वर्ष के सफल कार्यकाल पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री… https://t.co/ujp8diUKwj
— Amit Shah (@AmitShah) 1590805463000
पीएम ने अपनी चिट्ठी में कोरोना वायरस से लेकर अर्थव्यवस्था का जिक्र किया है। पीएम ने भरोसा जताया है कि देश कोरोना संकट से निकल आएगा।
मोदी 2.0 के एक साल पूरा होने पर पीएम मोदी ने देशावासियों के नाम चिट्ठी लिखी है।
मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरे हो गए हैं। 29 मई को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा हुआ। पीएम
नमस्ते, नवभारत टाइम्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अपने इस ब्लॉग में हम आपके लिए मोदी सरकार 2.0 से जुड़ा हर अपडेट लेकर आए हैं। तो बने रहिए हमारे साथ…







