#PM Modi# NDA# Gen. Election 2024# BJP# India Politics# First List of Candidates# Delhi Politics# Indian Political Updates#
आखिरकार मोदी शाह का प्लान बी फेल हो चुका है। इसीलिये अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट में जिस तरह दरियादिली दिखाते हुए पूर्व सांसदो और मंत्रियों को टिकट जारी किये हैं उससे लगता है कि मोदी शाह इंडिया गठबंधन की एकजुटता से परेशान हो गये हैं। 195 उम्मीदवारों की लिस्ट में उन नेताओं को भी टिकट दे दिया गया है जिनका टिकट पार्टी काटने की मूड थी जैसे कि राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी, फग्गन सिंह कुलस्ते, शिवराज सिंह चौहान,अजय मिश्र टेनी, साक्षी महाराज समेत अनेक नाम ऐसे थे जिनका टिकट कटना तय माना जा रहा था लेकिन पहली लिस्ट में नाम जारी कर दिया गया है। मोदी शाह को लग रहा है कि यदि इनका टिकट कटा तो पार्टी के अंदर भारी रोष हो सकता है। ये बात भी चर्चा में है कि यूपी में वर्तमान सांसदों के खिलाफ जनता में काफी रोष है। यूपी ही ऐसा प्रदेश है जहां से भाजपा को झोली भर भर कर सांसद मिलते है। अगर यूपी में हिसाब गड़बड़ाया तो मोदी शाह की तीसरी बार सरकार बनाने का सपना टूट सकता है।
195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
पहली लिस्ट में पीएम मोदी और शाह के अलावा अनेक दिग्गज नेताओं के नाम ऐलान किये गये हैं जिनमें 34 टिकट केन्द्रीय मंत्री व राज्यमंत्रियों को दिये गये है। इसके अलावा दो पूर्व मुख्यमंत्रियों शिवराज सिंह और राजनाथ सिंह को भी टिकट दे दिया गया है। पहले यह तय हो रहा था कि इसबार उनको ड्रॉप किया जा सकता है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी और अजय मिश्र का टिकट कटना बिल्कुल तय माना जा रहा था। लेकिन उनको पहली ही लिस्ट में टिकट जारी कर दिया गया। नरेद्र मोदी अपनी वर्तमान सीट वाराणसी और शाह गांधीनगर से लड़ने जा रहे हैं। वहीं निशिकांत दुबे गौड्डा से, यूपी की 51 सीटों पर नाम घोषित कर दिये गये है। टिकट पाने वाले हेमा मालिनी, निरहुआ, साध्वी निरंजन ज्योति, रवि किशन के नाम शामिल हैं। 
दिल्ली में छह सांसदों को टिकट नहीं मिला
दिल्ली में भाजपा ने एक मनोज तिवारी को छोड सभी सांसदों को टिकट नहीं दिया है। टिकट कटने वालों में डा. हर्षवर्धन, हंसराज हंस, मीनाक्षी लेखी, प्रवेश सिंह वर्मा, रमेश विधूरी और गौतम गंभीर हैं। गौतम गंभीर ने मौके की नजाकत समझ पहले ही राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। यह भी चर्चा थी कि उनको पहले से ही बता दिया गया था कि इस बार उन्हें टिकट नहीं मिलने वाला है। इन लोगों के स्थान पर पूर्व मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नयी दिल्ली से टिकट दिया गया है। चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल का नाम ऐलान कर दिया गया। रमेश विधूरी का टिकट काट कर रामवीर सिंह विधूरी को टिकट दिया गया है। कमलेश सेहरावत को भी इस बार टिकट बीजेपी ने दिया है। अभी केवल पांच नये उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।
मोदी शाह की क्या थी प्लानिंग
इस बार के आम चुनाव में मोदी शाह ने यह प्लानिंग की थी कि 303 सांसदों में 50 प्रतिशत सांसदों का टिकट काट दिया जायेगा जो दो बार सासंद बन चुके है। पिछले आम चुनाव में भी लगभग 3 दर्जन सांसदो का टिकट पाटी काटे थे। इस बार उनकी योजना लगभग 150 सीट पर नये उम्मीदवार लाने की थी। वो संसद में युवाओं को मौका देने का मन बना रहे थे लेकिन ताजा हालात देख कर मोदी शाह ने पुराने नेताओं को भी टिकट दे दिया है। उन्हें हर हाल में जीत की हैट्रिक बनानी है तो किसी भी भूल चूक से बचना चाहते हैं। अगर वो पुराने सांसदों और मंत्रियों के टिकट काटते तो उनके लिये जीत की मंजिल दूर हो जाती। सुना जा रहा था कि यूपी में अभी भी तीन दर्जन सांसदों के टिकट कटना तय है। ऐसा होने से प्रदेश भाजपा में रोष होना तय है।








