गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। देवभूमि द्वारका जिले के खाम्भालिया तहसील में दिन में 434 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस तहसील में शाम 6 से रात 8 बजे के बीच दो घंटे के दौरान 292 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे इलाकों में काफी पानी भर गया। अधिकारियों ने बताया कि सौराष्ट्र के पोरबंदर, गिर सोमनाथ, जूनागढ़ और अमरेली जिलों के साथ- साथ दक्षिण गुजरात के वलसाड और नवसारी जिलों में भी दिन भर भारी बरसात हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अहमदाबाद केंद्र ने अगले तीन के दौरान सौराष्ट्र, उत्तर और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
यूपी की राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार को बारिश हुई। मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर वर्षा हुई। वहीं, सूबे के पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर बादल बरसे। राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही हल्की धूप निकलने से उमस बढ़ गई। मगर शाम होते—होते मौसम ने फिर करवट ली और बदली छा गयी। मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान रायबरेली में सबसे ज्यादा 18 सेंटीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा कानपुर में 12, अम्बेडकर नगर में 11, कानपुर में नौ, मौदहा, कुण्डा और फुरसतगंज में आठ—आठ, बस्ती में सात, कर्वी, लखनऊ, इलाहाबाद और हमीरपुर में छह—छह, करछना तथा चंद्रदीपघाट में पांच—पांच सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी। अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के पूर्वी हिस्सों में ज्यादातर स्थानों पर जबकि पश्चिमी भागों में अनेक जगहों पर बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। बारिश का यह सिलसिला आठ और नौ जुलाई को भी जारी रहने की सम्भावना है।
गुजरात के जूनागढ़ के बामनास गांव में भारी बारिश की वजह से ढहा पुल।
Gujarat: A newly-built bridge in Bamnasa village of Junagadh collapses following heavy rainfall. https://t.co/oySMjJSg8c
— ANI (@ANI) 1594036664000
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों हल्की से लेकर ठीक-ठाक बारिश। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश। मैसम विभाग के अनुसार 7,8,9 जुलाई को उत्तर प्रदेश अधिकांश इलाकों में बारिश होगी।
गुजरातः भारी बारिश की वजह से राजकोट के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है।
Gujarat: Waterlogging in several parts of Rajkot following heavy rainfall in the city. https://t.co/xgiL0YJIaR
— ANI (@ANI) 1594029074000
गुजरातः लगातार हुई भारी बारिश की वजह से द्वारका के कई हिस्सों में जलभराव हो गया।
Gujarat: Severe waterlogging in parts of Dwarka, following heavy rainfall. https://t.co/vVl5HDzpZ3
— ANI (@ANI) 1594028829000
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 घंटे के दौरान दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहसवान, बदायूं, पलवल, होदल, खुर्जा, औरंगाबाद, मथुरा और अलवर में आंधी व बारिश का अनुमान है।
Thunderstorm with rain would occur over Delhi, Noida, Greater Noida, Faridabad, Ghaziabad, Meerut, Bijnor, Muzaffar… https://t.co/lC3aJAPR80
— ANI (@ANI) 1594021913000
यूपी के कानपुर में हल्की बारिश से बदला मौसम का मिजाज। मौसम विभाग के मुताबिक, आज कानपुर में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।
Uttar Pradesh: Light drizzle in Kanpur city. India Meteorological Department (IMD) has predicted generally cloudy s… https://t.co/ekwz8vyS2o
— ANI UP (@ANINewsUP) 1594010292000
गुजरात के सौराष्ट्र/कच्छ समेत अरब सागर के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
अगले 24 घंटे के दौरान कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मुंबई और आसपास के इलाकों में बीते 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है।
मुंबई: बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अनुसार आज दोपहर 1.03 बजे समंदर में 4.67 मीटर ऊंचाई के हाई टाइड उठने की संभावना है। तस्वीरें बांद्रा बैंडस्टैंड की हैं।
Mumbai: High tide of 4.67 meters expected at 1:03 pm today as per Brihanmumbai Municipal Corporation. Visuals from… https://t.co/Q66suS1l6Q
— ANI (@ANI) 1594008339000
देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मायानगरी मुंबई में मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।
गुजरातः लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से शतरुंजी नदी का जल स्तर बढ़ गया है।
Gujarat: Water level of Shetrunji river rises in Junagadh following incessant rainfall in the region. (5/7/2020) https://t.co/127MoXZv5D
— ANI (@ANI) 1593988202000
बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, और आंतरिक कर्नाटक पर मॉनसून का सामान्य प्रदर्शन दिखेगा। (स्काई मेट)
कोंकण गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी मॉनसून सक्रिय रहेगा जिससे अच्छी बारिश हो सकती है। (स्काई मेट)
अगले कुछ घंटों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ तथा दक्षिणी गुजरात क्षेत्र पर मॉनसून का व्यापक प्रदर्शन जारी रहेगा। इन भागों में मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। (स्काई मेट)
दक्षिणी ओडिशा और इससे सटे भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। गुजरात के तटों से कर्नाटक के तटवर्ती क्षेत्रों तक एक ट्रफ सक्रिय है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पहले से ही सक्रिय बना है। इस सिस्टम से पूर्वी मध्य प्रदेश होते हुए विदर्भ तक एक ट्रफ बना हुआ है। राजस्थान के उत्तर-पूर्वी भागों पर भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। (स्काईमेट)
नमस्ते, नवभारत टाइम्स के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अपने इस ब्लॉग में हम आपके लिए मौसम से जुड़ा हर अपडेट लेकर आते हैं। तो बने रहिए हमारे साथ…







