हाइलाइट्स:

  • भोपाल के फैमिली कोर्ट में आया अनोखा मामला
  • 24 साल की बेटी ने पिता के खिलाफ की अपील
  • बेटी का आरोप, पापा ने लूडो के खेल के दौरान चीटिंग की
  • फैमिली कोर्ट के काउंसलर कर रहे युवती की काउंसलिंग

भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अनोखा मामला सामने आया है। एक 24 वर्षीय युवती ने अपने पिता के खिलाफ फैमिली कोर्ट में अपील की है। युवती का कहना है कि उसके पिता ने लूडो के खेल के दौरान चीटिंग की। फैमिली कोर्ट के काउंसलर अब उसकी काउंसलिंग कर रहे हैं।

युवती का कहना है कि वह अपने पापा के साथ लूडो खेल रही थी, जब उन्होंने बेईमानी की। वह पिता पर इतना विश्वास करती है कि उनसे बेईमानी की उम्मीद नहीं करती। लूडो के खेल में ही सही, लेकिन पिता ने उसके साथ चीटिंग की। इसीलिए, उसने फैमिली कोर्ट में अपील की है।

कोर्ट के काउंसलर सरिता ने बताया कि वे युवती की लगातार काउंसलिंग कर रहे हैं। अब तक 4 राउंड काउंसलिंग हो चुकी है। काउंसलर ने बताया कि महिला ने कहा कि उसने अपने पिता के लिए सम्मान खो दिया क्योंकि उन्होंने उसे हराने के लिए चीटिंग की थी। उसे लगता है कि उसके पिता को उसकी खुशी के लिए खेल में हार जाना चाहिए था। 4 राउंट काउंंसलिंग के बाद वह पॉजिटिव महसूस कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here