Edited By Aditya Pujan | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
- MP Board ने जारी किया 10वीं कक्षा का रिजल्ट
- भिंड के अभिनव शर्मा बने प्रदेश के टॉपर
- गुना के लक्षदीप धाकड़ को मिला दूसरा स्थान
- पहले चार रैंकिंग वाले छात्रों को मिले 300 में से 300 अंक
भोपाल।
mp board 10th result 2020: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह पहला मौका है जब 10वीं के साथ 12वीं का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा टॉप करने वाले छात्रों को भी इस बार बोर्ड कार्यालय नहीं बुलाया गया है।
प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने इस साल 10वीं (mp board 10th result) की बोर्ड परीक्षा दी थी। हालांकि, कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते परीक्षाएं प्रभावित हुई थीं। इसी को ध्यान में रखते हिए बोर्ड ने इस बार रिजल्ट की प्रक्रिया में भी बदलाव किए हैं।
मिलिए एमपी बोर्ड की 10वीं के टॉपर्स से
प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाले अभिनव शर्मा भिंड और सेकंड टॉपर लक्षदीप धाकड़ गुना के हैं। तीसरा स्थान हासिल करने वाली प्रियांशी और चौथे स्थान पर काबिज पवन भार्गव भी गुना के ही हैं।







