महाराष्ट्र में कोरोना महामारी के कारण बार-बार स्थगित हो रही एमपीएससी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर मचे बवाल पर राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बड़ा ऐलान किया है। 14 मार्च को प्रस्तावित महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की प्रारंभिक परीक्षा स्थगित किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री ठाकने ने कहा है कि अब आगे यह परीक्षा स्थगित नहीं की जाएगी। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाया कि इस बार यह 2-3 महीनों के लिए स्थगित नहीं हो रही, बल्कि कुछ ही दिनों के लिए है। कुछ हफ्तों के भीतर ही यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Last time when it (MPSC exams) was postponed, I’d assured you it won’t be further postponed when next date is declared. Today it was postponed due to COVID. I assure you that postponement isn’t for 2-3 months but for few days. Exam will take place in a week’s time: Maharashtra CM pic.twitter.com/a6VNQ7AGo0
— ANI (@ANI) March 11, 2021
गुरुवार को हजारों छात्रों ने एमपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2020 को 5वीं बार स्थगित किए जाने के विरोध में पुणे में प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का आक्रोश इतना ज्यादा था कि पुलिस हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने भी सरकार व एमपीएससी पर जमकर निशाना साधा। पार्टी नेताओं ने पुणे में रास्ता रोको अभियान चलाया जिससे जगह-जगह ट्रैफिक जाम देखने को मिला।







