Multibagger stock: शेयर बाजार में निवेश करने जा रहे हैं तो आपके पास सब्र होना जरूरी है। थोड़े इंतजार का फायदा निवेशकों को मिलता है और उनकी रकम में बेतहाशा बढ़ोतरी हो जाती है। इंतजार की वजह से ही आरती इंडस्ट्रीज के निवेशकों को भी जबरदस्त मुनाफा हुआ है। 

आरती इंडस्ट्रीज के शेयर का हाल:  बीते 10 साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 11.90 रुपए प्रति शेयर से बढ़कर 945 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गया है। यूं समझ लीजिए कि एक दशक में लगभग 80 गुना बढ़ गया है। इसी तरह, पिछले 5 वर्षों में शेयर का भाव 155.16 रुपए के स्तर से बढ़कर 945 रुपए के स्तर पर पहुंच गया। इस अवधि में अपने शेयरधारकों को लगभग 500 प्रतिशत रिटर्न मिला है। यह मल्टीबैगर स्टॉक पिछले छह महीनों में 658.73 रुपए से बढ़कर 945 रुपए तक पहुंच गया है। इस अवधि में लगभग 42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। 

निवेश पर प्रभाव: अगर किसी निवेशक ने छह महीने पहले केमिकल स्टॉक आरती इंडस्ट्रीज में 1 लाख रुपए का निवेश किया होगा, तो उसकी रकम 1.42 लाख हो गई है। अगर निवेशक ने इस स्टॉक में एक साल पहले 1 लाख का निवेश किया होता तो आज रकम 1.85 लाख रुपए हो गई है। इसी तरह, अगर निवेशक ने 5 साल पहले आरती इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1 लाख का निवेश किया होता, तो उसकी रकम 6 लाख हो गई है। अगर किसी निवेशक ने 10 साल पहले 1 लाख का निवेश किया था, तो उसकी कुल रकम 80 लाख हो गई है।

सैलरी अकाउंट खाली, फिर भी मिल जाएंगे 3 लाख रुपए, बड़े काम की PNB की ये सुविधा

हालांकि, स्टॉक पिछले एक महीने से बिकवाली के दबाव में है और स्टॉक विशेषज्ञों की राय है कि मौजूदा स्तरों पर इस मल्टीबैगर स्टॉक को खरीदना आदर्श है क्योंकि यह अभी भी 900 रुपए के ब्रेकआउट से ऊपर है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here