Multibagger Stock: साल 2022 की शुरुआत में ही कई कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। अच्छी संख्या में शेयर इस दौरान शानदार रिटर्न दिए हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जो X या XT कैटेगरी में शामिल थे। KIFS फाइनेंशियल सर्विसेज भी X कैटेगरी का शेयर है जिसने महज 12 सेशन में निवेशकों को मालामाल कर दिया। बता दें, 5 जनवरी 2022 को BSE में इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 64.80 रुपये थी। जोकि महज 12 ट्रेड सेशन में बढ़कर 133.40 रुपये हो गई। यानी दोगुना उछाल देखने को मिला।
KIFS फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर का क्या है इतिहास?
इस कंपनी के शेयरों की कीमत में उछाल साल 2021 के अंत में देखने को मिला। 31 दिसंबर 2021 को कंपनी के शेयर की कीमत BSE में 43.50 पैसे थी। लेकिन साल की शुरुआत के साथ ही शेयरों की कीमतों में पंख लग गये। पिछले सप्ताह सभी 5 ट्रेड सेशन में 5% का अपर सर्किट लग गया। यहां तक की आज सुबह भी 5% का अपर सर्किट लग गया। बता दें, KIFS फाइनेंशियल सर्विसेज का मार्केट कैप 151.51 करोड़ रुपये का है
अगर कीमतों को ट्रैक करें तो देख पाते हैं कि महज एक सप्ताह में शेयर का भाव 115.25 रुपये से बढ़कर 140.25 रुपये प्रति स्टाॅक के लेवल पर पहुंच गया। यानी इस दौरान निवेशकों को 21.50 प्रतिशत का लाभ मिला। वहीं, एक महीने पहले एक शेयर की कीमत 39.95 पैसे थी। यानी यह से अबतक कीमतों 250 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है।
BSE ने कीमतों की वृद्धि पर मांगा जवाब
कीमतों में इतनी तेजी की वजह से BSE ने कंपनी से जवाब मांगा है। इस पर KIFS फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि यह पूरी तरह से मार्केट की उम्मीदों और अनुमानों की वजह से है। कंपनी ने कहा, ‘कीमतों में आई तेजी या गिरावट किसी तरह से भी कंपनी के निर्णय या जानकारी से संबंधित नहीं है। यह पूरी तरह मार्केट के अनुमान पर है। प्रमोटर्स या कंपनी का इससे कोई संबंध नहीं है।’







