फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में आज एनसीबी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। पूछताछ शुरू होने से पहले ही उनके वकील सतीश सतीश मनसिंदे ने कहा है कि रिया गिरफ्तारी के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा नहीं खटखटाया है।

वकील मनसिंदे ने कहा, ‘रिया चक्रवर्ती गिरफ्तारी के लिए तैयार है क्योंकि यह एक डायन-हंट है। अगर किसी से प्यार करना अपराध है तो उसे अपने प्यार का परिणाम भुगतना पड़ेगा। निर्दोष होने के कारण उसने बिहार पुलिस, सीबीआई, ईडी और एनसीबी द्वारा दायर मामलों में अग्रिम जमानत के लिए किसी भी अदालत का दरवाजा नहीं खटखटाया।’ 

सुशांत सिंह राजपूत केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया है। इस केस में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। आज रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के लिए एनसीबी की टीम उनके घर पहुंची है।  इंडिया टुडे की नई रिपोर्ट के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती ने एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि अगली गिरफ्तारी मेरी बेटी की होगी। 

शौविक चक्रवर्ती और उनके हाउस मैनेजर सैम्यूअल मिरांडा को एक दिन पहले ही नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीएस) कानून के तहत शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उन दोनों को 9 सितंबर तक एनसीबी की कस्टडी में भेज दिया गया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय को ड्रग्स का कनेक्शन मिलने के बाद एनसीबी ने इस मामले में जांच शुरू की थी।





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here