हिंदी न्यूज़ फोटो देशऊंचाई पर जंग लड़ने और काउंटर-इंसर्जेंसी के एक्सपर्ट थे बिपिन रावत, सेना के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का ऐसा रहा सफर
Wed, 08 Dec 2021 11:15 PM

1/9देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत की तमिलनाडु में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत से पूरा देश सदमे है। तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार दोपहर को हुए हेलिकॉप्टर हादसे में जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सहयोगियों की मौत हो गई। जनरल बिपिन रावत एक बेहद जांबाज योद्धा रहे जिन्होंने सेना में सर्वोच्च पद तक का सफर पूरा किया।

ऊंचाई पर जंग लड़ने और काउंटर-इंसर्जेंसी के एक्सपर्ट थे बिपिन रावत, सेना के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का ऐसा रहा सफर

2/9बिपिन रावत का जन्म उत्तराखंड के पौड़ी में 16 मार्च 1958 को हुआ था। बिपिन रावत का परिवार कई पीढ़ियों से भारतीय सेना में अपनी सेवा दे रहा है। उनके पिता लक्ष्मण सिंह लेफ्टिनेंट जनरल के पद से रिटायर हुए। वहीं उनकी मां प्रदेश के उत्तरकाशी की रहने वाली थीं, जो पूर्व विधायक किशन सिंह परमार की बेटी थीं।

ऊंचाई पर जंग लड़ने और काउंटर-इंसर्जेंसी के एक्सपर्ट थे बिपिन रावत, सेना के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का ऐसा रहा सफर

3/9जनरल रावत सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकसला के पूर्व छात्र थे। उन्होंने देहरादून और शिमला में पढ़ाई पूरी करने के बाद एनडीए से सेना में एंट्री ली थी। वे 1978 में सेना में शामिल हुए थे और दिसंबर 1978 में देहरादून से ग्यारह गोरखा राइफल्स की पांचवीं बटालियन में नियुक्त किया गया था। यहां उन्हें ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया था।

ऊंचाई पर जंग लड़ने और काउंटर-इंसर्जेंसी के एक्सपर्ट थे बिपिन रावत, सेना के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का ऐसा रहा सफर

4/9बिपिन रावत को ऊंचाई पर जंग लड़ने और काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशन यानी जवाबी कार्रवाई के एक्सपर्ट के तौर पर जाना जाता था। साल 2016 में उरी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले के बाद तत्कालीन आर्मी चीफ रावत के नेतृत्‍व में 29 सितंबर 2016 को पाकिस्‍तान में बसे आतंकी शिविरों को ध्‍वस्‍त करने के लिए सर्जिकल स्‍ट्राइक की गई थी।

ऊंचाई पर जंग लड़ने और काउंटर-इंसर्जेंसी के एक्सपर्ट थे बिपिन रावत, सेना के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का ऐसा रहा सफर

5/9सर्विस के दौरान उन्होंने एलओसी, चीन बॉर्डर और नॉर्थ-ईस्ट में एक लंबा वक्त गुजारा था। उनके पास आतंकवाद रोधी अभियानों में काम करने का 10 वर्षों का अनुभव था।

ऊंचाई पर जंग लड़ने और काउंटर-इंसर्जेंसी के एक्सपर्ट थे बिपिन रावत, सेना के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का ऐसा रहा सफर

6/9जनरल रावत ने कश्मीर घाटी में नेशनल राइफल्स में ब्रिगिडेयर और फिर मेजर-जनरल के तौर पर इंफेंट्री डिवीजन की कमान संभाली। साउथ कमांड की कमान संभालते हुए उन्होंने पाकिस्तान से सटी पश्चिमी सीमा पर मैकेनाइजड-वॉरफेयर के साथ-साथ एयरफोर्स और नेवी के साथ बेहतर तालमेल भी बैठाया।

ऊंचाई पर जंग लड़ने और काउंटर-इंसर्जेंसी के एक्सपर्ट थे बिपिन रावत, सेना के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का ऐसा रहा सफर

7/9चीन बॉर्डर पर भी बिपिन रावत कर्नल के तौर पर इंफेंट्री बटालियन की कमान भी संभाल चुके हैं। बिपिन रावत ने सेना में रहते हुए करीब चार दशक तक देश की सेवा की। जनरल रावत ने मैनेजमेंट और कंप्यूटर स्टडीज में डिप्लोमा हासिल किया था और बाद में उन्होंने सैन्य मीडिया रणनीतिक अध्ययन पर अपना शोध भी पूरा किया था।

ऊंचाई पर जंग लड़ने और काउंटर-इंसर्जेंसी के एक्सपर्ट थे बिपिन रावत, सेना के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का ऐसा रहा सफर

8/9उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें ‘परम विशिष्ठ सेवा मेडल’ से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उन्हें उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ठ सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, सेना मेडल, विशिष्ठ सेवा मेडल आदि सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

ऊंचाई पर जंग लड़ने और काउंटर-इंसर्जेंसी के एक्सपर्ट थे बिपिन रावत, सेना के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का ऐसा रहा सफर

9/9जनरल बिपिन रावत ने 17 दिसंबर 2016 को जनरल दलबीर सिंह सुहाग के बाद 27वें सेनाध्यक्ष के रूप में भारतीय सेना की कमान संभाली थी। 1 जनवरी 2020 को देश में पहली बार सीडीएस की नियुक्ति हुई थी और जनरल बिपिन रावत देश के पहले सीडीएस नियुक्त किए गए।

संबंधित फोटो गैलरी

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here