NEET result 2021: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लेने वाले छात्र NEET 2021 के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जहां एक ओर NEET परिणाम की तारीख के बारे में कोई निश्चितता नहीं है, वहीं कुछ चीजें हैं जो परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने  कुछ ऐसी बाते, परीक्षा नोटिस में जारी की थी, जिसके बारे में उम्मीदवारों को पता होना चाहिए और परिणाम की घोषणा के दौरान, उन सभी बातों का पालन करना चाहिए। बता दें, NEET रिजल्ट और स्कोर कार्ड एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

1 – यदि  रिजल्ट के बाद ये पाया गया कि उम्मीदवार ने डुप्लिकेट फॉर्म जमा किए हैं या किसी भी गलत तरीके का इस्तेमाल कर परीक्षा पास की है तो, उस छात्र को गंभीर दंड दिया जाएगा।

2 – NEET आंसर शीट की री- चेकिंग या री- इवोल्यूशन का कोई प्रावधान नहीं है।

3 – NEET परिणाम का उपयोग केंद्र/राज्य सरकारों की अन्य संस्थाओं द्वारा उनके संबंधित पात्रता मानदंड/अन्य मानदंडों/लागू नियमों/दिशानिर्देशों/नियमों के अनुसार किया जा सकता है।

4 – NEET परिणाम का रिकॉर्ड परिणाम घोषित होने की तारीख से केवल 90 दिनों तक ही सुरक्षित रखा जाएगा।

5 –  आपको बता दें, परिणाम सहित NEET के संचालन से संबंधित सभी विवाद केवल दिल्ली/नई दिल्ली के अधिकार क्षेत्र में होंगे।  इसके अलावा, परीक्षा से उत्पन्न होने वाले किसी भी कानूनी प्रश्न पर तभी विचार किया जाएगा जब परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के भीतर उस पर सवाल उठाया जाएगा।

 



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here