BJP MP Tirath Nath singh would be next Uttrakhand CM

देश की नजर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के चयन पर टिकी थी। दोपहर तक इस सस्पेंस पर से पर्दा उठ चुका था। बीजेपी विधानमंडल ने मुख्यमंत्री पद के लिये तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुहर लगा दी। इस नाम पर अभी तक चर्चा नहीं की गयी थी। तीरथ सिंह रावत का नाम पार्टी नेतृत्व ने इतना गुपचुप रखा था कि उनके नाम पर मीडिया में कोई चर्चा नहीं हुई। लोगों ने भगत सिंह कोश्यारी, रमेंश पोखयिाल निशंक, सांसद अनिल बलूनी और धन सिंह रावत के नाम पर उम्मीद जतायी थी।

तीरथ सिंह रावत बीजेपी के सांसद हैं। वो आज शाम 4 बजे देहरादून में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी आला कमान की बात को वो मानते हुए प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं। वो त्रिवेंद्र सिंह रावत के कामों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी और आरएसएस का आभार जताया कि उन्हें प्रदेश के मुखिया बनने का मौका दिया है। वो प्रदेश को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने जा रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर तीरथ सिंह के नाम पर मुहर लगते ही निशंक, अनिल बलूनी, कोश्यारी और धन सिंह रावत के चेहरों पर मायूसी छा गयी। वैसे त्रिवेंद्र सिंह रावत के मौके पर भी केन्द्रीय नेतृत्व ने बहुत ही गुपचुप तरीके से मुख्यमंत्री पद के लिये ऐलान कर दिया। उस समय भी बहुत से बीजेपी नेताओं को निराशा हाथ लगी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here