Odisha HSC Result 2020 To Be Declared Tomorrow: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा, कल यानी 29 जुलाई को दसवीं का रिजल्ट डिक्लेयर करेगा. रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाना होगा, जिनका पता है bseodisha.nic.in और orrisaresults.nic.in. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले बीएसई रिजल्ट 2020 अप्रैल माह के अंत में घोषित होने थे लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के कारण पूरा शेड्यूल बदल गया और ऐसा नहीं हो पाया. यहां तक कि रिजल्ट डिक्लेयर होने में बहुत विलंब हो गया. पिछले साल ओडिशा एचएससी रिजल्ट 21 मई को घोषित हुआ था. इस साल यह परीक्षाएं 19 फरवरी से 02 मार्च के बीच आयोजित हुयी थी और करीब 6 लाख स्टूडेंट्स ने इस साल दसवीं की परीक्षा दी थी.
एसएमएस से ऐसे देखें रिजल्ट –
ओडिशा एचएससी का रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स एसएमएस का सहारा भी ले सकते हैं. एसएमएस से रिजल्ट देखने के लिए टाइप करें ORO1 और भेज दें 5676750 पर. इतना करने से डिक्लेयर हो जाने के बाद आपको आपका रिजल्ट एसएमएस के रूप में फोन पर मिल जाएगा. हालांकि इस कार्य में थोड़ा समय लग सकता है.
ऐसे देखें रिजल्ट –
बीएसई, ओडिशा दसवीं का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, bseodisha.nic.in या orrisaresults.nic.in में से किसी भी वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं.
यहां होमपेज पर download result link नाम का लिंक दिखायी देगा, इस पर क्लिक करें.
यहां बताये गये कॉलम पर अपना रोल नंबर और जो भी अन्य जानकारियां मांगी जा रही हों, वे सही-सही भर दें और सबमिट का बटन दबा दें.
इतना करते ही आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
यहां से रिजल्ट डाउनलोड कर लें और चाहें तो एक प्रिंट भी निकाल सकते हैं.







