बीजिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक की मशाल गलवान संघर्ष में शामिल रहे चीनी सेना के रेजिमेंटल कमांडर को थमाने पर अमेरिका में विदेश नीति संभालने वाले दो सबसे वरिष्ठ सीनेटरों ने पार्टी लाइनों से हटकर चीन की कड़ी निंदा की है। गलवान संघर्ष के दौरान गंभीर रूप से घायल हुआ चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के रेजिमेंटल कमांडर को बुधवार को बीजिंग 2022 शीतकालीन ओलंपिक मशाल रिले में मशालची बनाया गया था जिसकी चौतरफा निंदा हो रही है। इसके अलावा, अमेरिकी विदेश विभाग ने “अपने पड़ोसियों को डराने” के लिए चीन के चल रहे प्रयासों के बारे में अपनी चिंताओं को दोहराया और कहा है कि वह हिंद-प्रशांत में अपने दोस्तों, भागीदारों और सहयोगियों के साथ खड़ा है।
इन देशों ने किया है चीन का बहिष्कार
सीनेट विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष और वाशिंगटन डीसी में अमेरिका की विदेश नीति पर सबसे शक्तिशाली आवाजों में से एक बॉब मेनेंडेज ने ट्वीट किया, “मैं बीजिंग ओलंपिक के राजनयिक बहिष्कार में शामिल होने के लिए भारत की सराहना करता हूं। हम उन सभी देशों के साथ खड़े हैं जो सीसीपी (चीनी कम्युनिस्ट पार्टी) के जघन्य मानवाधिकारों के हनन और ओलंपिक 2022 को घटिया राजनीतिक जीत में बदलने के झूठे प्रयास को खारिज करते हैं।” यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया के साथ, अमेरिका ने शिनजियांग में चीन के मानवाधिकारों के हनन के विरोध में ओलंपिक का कूटनीतिक रूप से बहिष्कार किया है – हालांकि, उनके संबंधित राष्ट्रीय खेल दल खेलों में भाग ले रहे हैं।
अमेरिका अमेरिका उइगर स्वतंत्रता का समर्थन करता है
इसके अलावा सीनेटर फॉरेन रिलेशंस कमेटी के रैंकिंग सदस्य जिम रिस्क (Jim Risch) ने ट्वीट कर कहा, “यह शर्मनाक है कि बीजिंग ने ओलंपिक 2022 के मशालची के तौर पर ऐसे सैनिक को चुना जो 2020 में भारत पर हमला करने और उइगरों का नरसंहार करने वाली सैन्य कमान का हिस्सा रहा है। अमेरिका उइगर स्वतंत्रता और भारत की संप्रभुता का समर्थन करना जारी रखेगा।”
क्या है ताजा विवाद?
चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि 15 जून, 2020 को गलवान घाटी सीमा पर झड़प के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने वाले रेजिमेंटल कमांडर क्यूई फाबाओ ने बुधवार को शीतकालीन ओलंपिक पार्क में चीन के चार बार के ओलंपिक शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग चैंपियन से मशाल ग्रहण की।
अमेरिका के साथ ही अब भारत ने भी क्या चीन अलंपिका का बहिष्कार
मेनेंडेज न्यू जर्सी के एक डेमोक्रेटिक सीनेटर हैं और वर्तमान में यूक्रेन पर हमला करने की स्थिति में रूस के खिलाफ एक बड़े प्रतिबंध पैकेज का मसौदा तैयार करने में शामिल हैं। वहीं रिस्क इडाहो से रिपब्लिकन सीनेटर हैं। जहां अमेरिका ओलंपिक का राजनयिक बहिष्कार चीन में मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर कर रहा है तो वहीं, भारत का निर्णय गलवान घाटी से संबंधित है। ऐसे में दोनों सीनेटरों के कड़े बयान को एक संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि जब यह भारत के साथ संबंधों की बात आती है, विशेष रूप से चीन से जुड़े हुए हों, तो पूरा अमेरिका एक साथ खड़ा नजर आता है चाहे वह किसी भी पार्टी का हो। यह वास्तव में सीनेट की विदेश संबंध समिति की संस्थागत स्थिति को भी दर्शाता है।
जानबूझकर उकसा रहा चीन: अमेरिकी सीनेटर
फ्लोरिडा के सीनेटर मार्को रुबियो रिपब्लिकन पार्टी में एक प्रभावशाली आवाज हैं। उन्होंने कहा कि वह भारत के साथ खड़े हैं। उनके ऑफिस ने ट्वीट किया कि चीन का निर्णय “सीसीपी द्वारा बीजिंग 2022 के प्रमुख राजनीतिकरण का एक और अपमानजनक उदाहरण था। एक ऐसे सैनिक को चुनने जिसने 2020 में भारतीय सैनिकों के खिलाफ घात लगाकर हमले को अंजाम दिया था, ये भयावह और जानबूझकर उत्तेजक है।”
हम भागीदारों और सहयोगियों के साथ खड़े हैं: अमेरिका
गुरुवार को, चीन के कदम और भारत के फैसले पर सवाल पूछे जाने पर विदेश विभाग के प्रवक्ता ने नेड प्राइस कहा, “जब भारत-चीन सीमा विवाद स्थिति के व्यापक मुद्दे की बात आती है, तो हम सीधे बातचीत और सीमा के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करते हैं। हमने पहले बीजिंग के अपने पड़ोसियों को डराने-धमकाने के प्रयासों के पैटर्न के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की है। जैसा कि हम हमेशा करते हैं, हम हिंद-प्रशांत में अपनी साझा समृद्धि, सुरक्षा और मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए दोस्तों के साथ खड़े हैं, हम भागीदारों और सहयोगियों के साथ खड़े हैं।”
हमारा भारत के साथ रिश्ता अपने दम पर खड़ा है: अमेरिका
विदेश विभाग का समर्थन ऐसे समय में भी आया है जब कई लोगों ने भारत के साथ अमेरिका के संबंधों पर बढ़ते यूएस-रूस तनाव के प्रभाव के बारे में चिंता व्यक्त की है। नई दिल्ली के मास्को के साथ घनिष्ठ संबंधों हैं। इस पर प्राइस ने साफ तौर पर कहा कि इन तनावों का भारत के साथ अमेरिका के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा, “हमारा भारत के साथ एक रिश्ता है जो अपने दम पर खड़ा है, जो अपनी खूबियों पर टिका है।”







