भारत में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गुरुवार को कर्नाटक में पांच और तेलंगाना में चार नए केस के साथ देश में ओमिक्रॉन के केस बढ़कर 87 हो गए हैं।

गुरुवार को कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सुधाकर के ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि कर्नाटक में ओमिक्रॉन के पांच नए केस मिले हैं। इस प्रकार राज्य में ओमिक्रॉन के केस बढ़कर 8 हो गए हैं। विभाग का कहना है कि सभी पांच नए ओमिक्रॉन पॉजिटिव मरीजों को कोविशील्ड वैक्सीन के साथ कोरोना की दोनों खुराक लगाई गई थी। 

वहीं, तेलंगाना में ओमिक्रॉन के चार नए केस मिले हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, हैदराबाद में चार और व्यक्तियों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इस प्रकार प्रदेश में ओमिक्रॉन के कुल सात मामले दर्ज हो गए हैं।

गौरतलब है कि देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों में अब तेजी देखने को मिल रही है। कोरोना वायरस का खतरनाक स्वरूप अब 11 राज्यों में फैल चुका है। देशभर में इस वक्त ओमिक्रॉन के कुल मामले 87 हो चुके हैं। जिसमें 32 केस के साथ महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा केस हैं। दूसरे नंबर पर राजस्थान 17 केस के साथ है। वहीं, दिल्ली में 10, गुजरात में 8, तेलंगाना में 7, कर्नाटक में 8 और पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश और चंडीगढ़ में एक-एक ओमिक्रॉन केस हैं।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here